ट्रंप के 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर वाले ‘सत्ता के दुरुपयोग रोधी’ निपटान कोष से भुगतान पर रोक

ट्रंप के 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर वाले 'सत्ता के दुरुपयोग रोधी' निपटान कोष से भुगतान पर रोक

ट्रंप के 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर वाले ‘सत्ता के दुरुपयोग रोधी’ निपटान कोष से भुगतान पर रोक
Modified Date: May 29, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: May 29, 2026 9:14 pm IST

अलेक्जेंड्रिया (अमेरिका), 29 मई (एपी) अमेरिका में एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को उनके सहयोगियों के लिए बनाए गए 1.776 अरब अमेरिकी डॉलर के नए निपटान कोष के माध्यम से किसी भी दावे का भुगतान करने से अस्थायी रूप से रोक दिया।

ट्रंप के ये सहयोगी मानते हैं कि वे सरकारी तंत्र का हथियार की तरह इस्तेमाल करने वाली सरकार यानी सत्ता का दुरुपयोग करने वाली सरकार का शिकार हुए हैं।

वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में जिला न्यायाधीश लियोनी ब्रिंकमा ने सरकार को इस कोष के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से भी रोक दिया, जबकि इसे चुनौती देने वाला मुकदमा लंबित है।

न्यायाधीश ने इस बात पर सुनवाई के लिए 12 जून की तारीख निर्धारित की है कि क्या ‘सत्ता के दुरुपयोग रोधी’ कोष से भुगतान पर रोक लगाने वाले आदेश को बढ़ाया जाए या नहीं।

सरकार ने उनके (ट्रंप के) कर रिटर्न के लीक होने के मामले को लेकर आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरसी) के खिलाफ ट्रंप द्वारा दायर मुकदमे को सुलझाने के लिए यह कोष गठित किया था।

एपी संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में