128 साल की कोकू इस्तामबुलोवा इंतजार कर रही मौत का
128 साल की कोकू इस्तामबुलोवा इंतजार कर रही मौत का
रूस। कोई ज़िंदगी की भीख मांगता है तो कोई इंतजार कर रही मौत का, लेकिन मौत है कि उसके पास से आ कर गुजर जाती है। जी हाँ हूँ बात कर रहे हैं 128 साल की दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला की।
ये भी पढ़े –प्रोफेसर व्हीके गोयल छत्तीसगढ़ माशिमं के नए सचिव चुने गए
रूस के चेचेन्या में रहने वाली कोकू इस्तामबुलोवा नाम की ये महिला अब अपना 129वां जन्मदिन मनाने जा रही है। और अब इस महिला को अपनी लंबी उम्र से कोफत होने लगी है.उसे अब अपनी ज़िंदगी में कोई खुशी नहीं है और वो मौत का इंतिजार कर रही है और मौत है की आने का नाम नहीं ले रही।
ये भी पढ़े – अमेरिका के हाईस्कूल में फायरिंग, 8 लोगों की मौत
इस्तामबुलोवा अपनी अधिक उम्र का राज शाकाहारी होना बताती है। उसका कहना है कि उसने सालों से खाना कम और दूध ज्यादा लेना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि इस्तामबुलोवा के पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी गई है। इस लिहाज से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी उम्र 55 साल रही होगी।

इस महिला को आज भी द्वितीय विश्व युद्ध के दिन याद है वो उसे सबसे अधिक भयानक दौर कहती है। आपको बता दें कि कोकू इस्तामबुलोवा अपनी ज़िंदगी से दुखी होने की वजह बताती है की उसके बच्चो की डेथ हो चुकि है अब उसके परिवार में कोई नहीं बचा इसलिए वो अब जीना नहीं चाहती।
इस उम्र में वह खुद खाना बनाती है। उन्हें संभालने वाला कोई नहीं है।अपनी जवानी में वह गार्डन की खुदाई किया करती थी। अब तो उनसे वह भी नहीं होती। दरअसल कोको अपनी जिंदगी से पूरी तरह से थक चुकी हूं। उन्हें अब यह लगता है कि भगवान उन्हें सजा दे रहा है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


