संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर मौका मिला तो निभाएंगे जिम्मेदारी: ताजिकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर मौका मिला तो निभाएंगे जिम्मेदारी: ताजिकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर मौका मिला तो निभाएंगे जिम्मेदारी: ताजिकिस्तान
Modified Date: September 27, 2026 / 11:29 pm IST
Published Date: September 27, 2026 11:29 pm IST

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 27 सितंबर (भाषा) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) की एकमात्र अस्थायी सीट के लिए अगले साल होने वाले चुनाव में भारत से मुकाबला कर रहे ताजिकिस्तान ने कहा कि अगर उसे सदस्यता मिलती है तो वह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में रचनात्मक योगदान देने की जिम्मेदारी निभाएगा।

ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिराजिद्दीन मुहरिद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की शनिवार को हुई परिचर्चा के दौरान अपने संबोधन के दौरान कहा कि उनका देश 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

इस सीट के लिए भारत ने भी अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

मुहरिद्दीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की मजबूती के लिए ऐसे सदस्य देशों की जरूरत है, जो अधिक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हों।

उन्होंने कहा, “ताजिकिस्तान ऐसा करने के लिए तैयार है। ताजिकिस्तान अपने इतिहास में पहली बार 2028-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने की कोशिश कर रहा है।”

मुहरिद्दीन ने कहा, “हमारे लिए सुरक्षा परिषद की सदस्यता केवल दर्जा मिलने की बात नहीं होगी। यह चार्टर के पालन की जिम्मेदारी निभाने, बड़े और छोटे सभी देशों की बात सुनने, जहां मतभेद हैं वहां साझा रास्ता तलाशने और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में रचनात्मक योगदान देने की जिम्मेदारी होगी।”

भाषा जोहेब जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में