जेलेंस्की ने रूस को ईस्टर अवकाश के दौरान हमले रोकने का प्रस्ताव दिया

जेलेंस्की ने रूस को ईस्टर अवकाश के दौरान हमले रोकने का प्रस्ताव दिया

जेलेंस्की ने रूस को ईस्टर अवकाश के दौरान हमले रोकने का प्रस्ताव दिया
Modified Date: April 7, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: April 7, 2026 9:55 pm IST

कीव, सात अप्रैल (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश ने रूस को आगामी सप्ताहांत में ईस्टर अवकाश के दौरान एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने का प्रस्ताव दिया है।

जेलेंस्की ने कहा कि यह प्रस्ताव अमेरिका के माध्यम से दिया गया, जो रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत में मध्यस्थता कर रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोमवार देर रात एक सार्वजनिक संबोधन में कहा, ‘‘अगर रूस हमारे ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने के लिए तैयार है, तो हम भी उसी तरह कदम उठाने के लिए तैयार रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के माध्यम से भेजा गया यह प्रस्ताव पहले ही रूसी पक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।’’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले साल ईस्टर के दौरान एकतरफा रूप से 30 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की थी, लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी शहर खेरसोन में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में तीन लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, पूर्वी शहर सिनेलनिकोव के पास एक ड्रोन हमले में 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

एपी आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में