NCERT Syllabus 12th Class: 12वीं बोर्ड के सिलेबस में बदलाव, हटाए गए मुगल शासक से जुड़े हुए पाठ और निराला के गीत

12वीं बोर्ड के सिलेबस में बदलाव, हटाए गए मुगल शासक से जुड़े हुए पाठ और निराला के गीत! NCERT Syllabus 12th Class

NCERT Syllabus 12th Class: 12वीं बोर्ड के सिलेबस में बदलाव, हटाए गए मुगल शासक से जुड़े हुए पाठ और निराला के गीत
Modified Date: April 3, 2023 / 02:52 pm IST
Published Date: April 3, 2023 2:50 pm IST

नई दिल्लीः NCERT Syllabus 12th Class एनसीईआरटी यानि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने 12वीं कक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है। एनसीईआरटी ने हिंदी, इतिहास सहित कई विषयों में बदलाव किया है। एनसीईआरटी की ओर से जिन विषयों में बदलाव किया गया है, उसकी जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बता दें कि यूपी बोर्ड और सीबीएसई 12वीं की ‘हिंदी आरोह भाग-2’ से फिराक गोरखपुरी की गजल और ‘अंतरा भाग दो’ से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की ‘गीत गाने दो मुझे’ को हटा दिया गया है।

Read More: “देश राज नेताओं को चलाने दो, आप मत चलाओ” हिंदुओं को 6 बच्चे करने चाहिए वाले बयान पर पूर्व मंत्री का देवकीनंदन पर वार

NCERT Syllabus 12th Class इसके साथ ही एनसीईआरटी ने विष्णु खरे की एक काम और सत्य, के अलावा चार्ली चौपलिन के पाठ को भी एनसीईआरटी ने ‘अंतरा भाग दो’ से हटा दिया है। खास बात यह है एनसीईआरटी ने जिन भी विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किए हैं उनकी जानकारी एनसीईआरटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। ऐसे में 12वीं के स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसे चेक कर सकते हैं।

Reda More: “Please go back ovaan” जंगल में बापस भेजने के लिए वनकर्मियों ने चीते से अंग्रेजी में की निवेदन 

मिली जानकारी के अनुसार नागरिक शास्त्र की पुस्तक से समकालीन विश्व राजनीति से समकालीन विश्व में अमेरिका वर्चस्व और शीतयुद्ध को हटा दिया गया है। इसके अलावा स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से ‘जन आंदोलन का उदय’ और ‘एक दल के प्रभुत्व का दौर’ को हटाया गया है। इनमें कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति, सोशलिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय जनसंघ आदि को पढ़ाया जाता था। वहीं 12वीं के इतिहास की किताब से मुगल दरबार को भी हटाया गया है।

Read More: Hanuman Jayanti 2023: इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्त्व जानें यहां 

बता दें कि एनसीईआरटी की किताबों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत आज की जरूरत के हिसाब से अपडेट किया जा रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी ने गुणवत्ता परक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए हैं।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"