दशहरा से पहले 32000 शिक्षकों की होगी भर्ती, इस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

दशहरा से पहले 32000 शिक्षकों की होगी भर्ती, इस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

दशहरा से पहले 32000 शिक्षकों की होगी भर्ती, इस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 21, 2021 12:32 pm IST

कोलकाता: कोरोना के इस भयंकर महामारी ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। कई लोगों का काम काज बंद हो गया तो कितनों को नौकरी से निकाल दिया गया है। लेकिन इन सब के बीच भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है।

Read More: एक ही समय में शख्स को दो महिलाओं से हो गया प्यार, अब 1 मंडप पर दोनों से की शादी.. 4 साल से कर रहा था दोनों से डेट

ममता बनर्जी ने राज्य में शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा है कि प्रदेश में आगामी दिनों में 32 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले 10 हजार प्राइमरी टीचर्स और 14 हजार अपर-प्राइमरी टीचर्स को नियुक्त किया जाएगा। वहीं, दुर्गा पूजा के बाद राज्य में 7500 टीचरों को नौकरी दी जाएगी।

Read More: पटवारी और अकाउंटेंट के लिए 500 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर कहा कि प्रदेश में संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर सभी तैयारियां की जा चुकी है। सरकार बच्चों के लिए पूरी तरह सतर्क और अस्पतालों में सुविधा का विस्तार कर रही है।

Read More: न्यूनतम वेतन तय करने में देरी नहीं करेगी सरकार, श्रम मंत्रालय ने किया स्पष्ट.. जल्द सौंपी जाएगी सिफारिश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"