मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी गुफा, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी गुफा, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी गुफा, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 18, 2020 5:07 pm IST

पिथौरागढ़: उत्तराखंड का पिथौरागढ़ इलाका इन दिनों चर्चा में है। दरअसल यहां एक मंदिर के पास खुदाई के दौरान रहस्यमयी गुफा मिला है। बताया जा रहा है कि गुफा के अंदर ऐसी चीजें मिला है, जिसे देखकर लोग अचंभित हैं।

Read More: प्रदेश के इस​ जिले में 15 सितंबर तक धारा 144 लागू, रैली-सभा जैसे बड़े अयोजनों पर रहेगी रोक, आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार मामला पिथौरागढ़ में कनालीछीना विकासखंड के खनपर गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां स्थित एक मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए आस—पास के इलाकों की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान खुदाई करने वाले लोगों ने मंदिर प्रबंधन को गुफा मिलने की जानकारी दी। गुफा मिलने की जानकारी मिलते ही पूरा गांव वहां उमड़ पड़ा। अब इस गुफा की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Read More: इन 5 शहरों में 70 से अधिक मंजिलों वाली इमारतों के निर्माण को दी मंजूरी, इस राज्य सरकार ने किया नियमों में बदलाव

बताया जा रहा है कि गुफा काफी प्राचीन है। खुदाई के दौरान एक चट्टान की कटिंग के बाद पहाड़ में एक प्रवेश द्वार खुला और गुफा दिखाई दी। गुफा 15 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी है। गुफा को अंदर से देखने वाले लोग भी हैरानी में हैं। इस गुफा के अंदर शिवलिंग की आकृति का सफेद पत्थर और कई अन्य कलाकृतियां दिखाई दे रही हैं। गुफा के अंदर पानी की धारा भी बह रही है और अंदर ही खत्म हो जा रही है। फिलहाल मंदिर के पास गुफा देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं और भीड़ के चलते खुदाई का कार्य रोक दिया गया है।

Read More: भारत से तनाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने ICICI बैंक में खरीदी हिस्सेदारी, 15 करोड़ रुपये का किया निवेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"