16 साल की लड़की ने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दिया मंदिर में, कहा- गांव को कोरोना से बचाने मांगी थी मन्नत

16 साल की लड़की ने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दिया मंदिर में, कहा- गांव को कोरोना से बचाने मांगी थी मन्नत

16 साल की लड़की ने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दिया मंदिर में, कहा- गांव को कोरोना से बचाने मांगी थी मन्नत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 22, 2020 2:37 pm IST

बांदा: कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल की लड़की ने गांव को कोरोना से बचाने के लिए अपनी जीभ काटकर भगवान शंकर के मंदिर में चढ़ा दी। जीभ काटने के बाद युवती वहीं बोहोश हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उसे जरूरी इलाज और दवाएं दी हैं।

Read More: इंदौर में पिछले 24 घंटे में 107 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे घर, अब तक 1387 जीत चुके हैं महामारी से जंग

मामला बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव का है, जहां शुक्रवार को एक 16 साल की युवती ने गांव को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए गांव के पास बने एक शिव मंदिर में जाकर अपनी जीभ काटकर उसकी बलि चढ़ा दी। ऐसा करने वाली युवती ने खुद बताया कि वह कुछ दिनों से कोरोना को लेकर डरावनी खबरें सुन रही थी। हालात को देखते हुए उसने भगवान शंकर से गांव को कोरोना से बचाने के लिए मन्नत मांगी थी।

Read More: अगले तीन दिन तक शहर में नहीं होगी पानी की सप्लाई, मेन राइजिंग लाइन फूटने से सप्लाई ठप्प

इसके बाद ब्लेड की व्यवस्था कर वह बागै नदी के किनारे वाले शिव मंदिर में गई और वहां अपनी जीभ काट ली। आसपास और परिवार के लोग इस घटना से हैरान हैं। गांव के ही स्कूल में लड़की के साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली ने बताया कि वह कई दिनों से कह रही थी कि कोरोना से गांव को बचाने के लिए कुछ करना पड़ेगा, लेकिन मैंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया था।

Read More: जबलपुर में एक और मरीज ने कोरोना से जीती जंग, नई गाइडलाइन के तहत किया गया डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"