अयोध्या से पंडितों को बुलाकर 11 दिनों तक करवाया अनुष्ठान, दक्षिणा में थमा दिए 9 लाख रुपए के नकली नोट, मचा हड़कंप

अयोध्या से पंडितों को बुलाकर 11 दिनों तक करवाया अनुष्ठान, दक्षिणा में थमा दिए 9 लाख रुपए के नकली नोट, मचा हड़कंप

अयोध्या से पंडितों को बुलाकर 11 दिनों तक करवाया अनुष्ठान, दक्षिणा में थमा दिए 9 लाख रुपए के नकली नोट, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 27, 2020 6:27 pm IST

सीतापुर: उत्तर प्रदेश सीतापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगा। दरअसल इलाके के गांव के युवक ने अयोध्या से ब्राह्मणों को बुलाकर अनुष्ठान करवाया और 9 लाख रुपए दान में दिए। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन हद तब हो गई जब दान में दिए सभी नोट नकली निकले। अब पंडितों में नहीे बल्कि प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है कि इतने सारे नकली नोट आखिर आए कहां से? फिलहाल मामले में जांच कर रही है, वहीं, नकली नोट देने वाले अभी फरार हैं।

Read More: सभापति प्रमोद दुबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, कहा- 8 माह से खाली है नेता प्रतिपक्ष का पद, जल्द करें चयन

मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के तेरवा मनकापुर गांव का है, जहां रहने वाले गीता पाठक पत्नी हुलासी पाठक ने अपने घर पर लक्ष्मी सुक्त अनुष्ठान के लिए अयोध्या से चालीस ब्राम्हणों को बुलाकर अनुष्ठान कराया था। बताया गया कि पंड़ितों ने गीता पाठक के घर में 11 दिन तक अनुष्ठान किया, 11 दिन पूरा होने के बाद ब्राम्हणों को दक्षिणा के रूप में नौ लाख दो हजार दिए गए। बताया गया कि गीता पाठक ने पंडितों को पैसे एक पॉलीथीन में रखकर दिया, लेकिन जब पॉलिथिन को खोला तो सभी दंग रह गए।

Read More: सरकार ने तेरह जनजातियों की पुरा-सांस्कृतिक चीजों ​को किया संग्रहित, क्षेत्रीय विशेषताओं की पहचान के साथ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

दरअसल सभी नोट नकली थी, लेकिन पूछने पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और बाद में परिवार के सभी लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पंडितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस को पंडितों को पूरी घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि इतनी भारी मात्रा में नकली नोट कहां से आए। ब्राम्हणों के दल के प्रमुख दिलीप की तहरीर पर गीता पाठक आदि के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस रामपुर मथुरा थाने में दर्ज किया गया है।

Read More: कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट, आज 1438 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"