Train Safety Tips: अगर ट्रेन में किन्नर कर रहे परेशान? परेशान यात्रियों के लिए रेलवे का सीक्रेट फॉर्मूला, तुरंत छूटेगा पीछा

Train Safety Tips: अगर ट्रेन में किन्नर कर रहे परेशान? परेशान यात्रियों के लिए रेलवे का सीक्रेट फॉर्मूला, तुरंत छूटेगा पीछा

Train Safety Tips: अगर ट्रेन में किन्नर कर रहे परेशान? परेशान यात्रियों के लिए रेलवे का सीक्रेट फॉर्मूला, तुरंत छूटेगा पीछा

Train Safety Tips/Image Source: IBC24

Modified Date: November 12, 2025 / 03:58 pm IST
Published Date: November 12, 2025 3:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सफर में किन्नर करें परेशान
  • रेलवे का सीक्रेट फॉर्मूला
  • मिनटों में पहुंचेगी पुलिस

Train Safety Tips: देश में रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के बीच कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं। इनमें सबसे आम शिकायतों में से एक है ट्रेन में किन्नरों या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा परेशान किए जाना। कई बार यात्रियों से जबरन पैसे मांगे जाते हैं, मना करने पर अपमानजनक व्यवहार या डराने की कोशिश की जाती है।

सफर के दौरान परेशान कर रहे किन्नर? (Indian Railways passenger safety)

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। यात्री कुछ आसान और सुरक्षित उपाय अपनाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। सबसे पहले अपने अंदर डर न दिखाएं। घबराहट सामने वाले को और आक्रामक बना सकती है। आप सीधे तौर पर कहें कि यह हरकत सही नहीं है। विरोध करने पर अन्य यात्री भी आपका साथ दे सकते हैं। अगर जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं तो तुरंत GRP हेल्पलाइन 182 या रेलवे सुरक्षा नंबर 139 पर कॉल करें। यह कॉल सीधे रेलवे कंट्रोल रूम में जाती है और नजदीकी स्टेशन पर फोर्स को अलर्ट कर देती है। मोबाइल से वीडियो बनाना मददगार हो सकता है।

अपनाएं ये आसान तरीका और पाएं राहत (Indian train safety news)

Train Safety Tips: ट्रेन स्टाफ या कंडक्टर को तुरंत बुलाएं। पास की सीटों पर बैठे यात्रियों से मदद मांगें। अगर संभव हो तो किसी दूसरे कोच में चले जाएँ। लाइव लोकेशन या मैसेज के जरिए किसी जानकार को स्थिति की जानकारी दें। यदि किन्नर हिंसक हो, तो स्टेशन पर उतरकर GRP थाने में शिकायत करें और CCTV फुटेज की मांग करें। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सतर्कता, सूझबूझ और समझदारी ही ऐसे मामलों में सबसे बड़ी सुरक्षा है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।