कुत्ते से कई सालों से संबंध बना रही थी महिला, बॉयफ्रेंड बनाता था वीडियो, हुए गिरफ्तार

एक महिला को कुत्ते से संबंध बनाने के मामले में अरेस्ट किया गया है, जबकि उसके एक्स.बॉयफ्रेंड को पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुत्ते को एनिमल हॉस्पिटल ले जाया गया है, फिलहाल इस मामले की जांच जारी है, कपल को एक साल तक की जेल हो सकती है।

कुत्ते से कई सालों से संबंध बना रही थी महिला, बॉयफ्रेंड बनाता था वीडियो, हुए गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: August 5, 2022 4:54 pm IST

Woman was having relationship with dog  ; नई दिल्ली, 05 अगस्त 2022। एक महिला को कुत्ते से संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, इस मामले में साथ देने के लिए उसके एक्स.बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया है। एक्स.बॉयफ्रेंड पर आरोप है कि वो पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करता था और फिर उसे हार्ड ड्राइव में सेव करता था।

मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है, 36 साल की क्रिस्टीना कैलेलो को अपने कुत्ते के साथ संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्रिस्टीना के साथ उसके एक्स.बॉयफ्रेंड जेफ्री स्प्रिंगर को भी अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि पिछले 8 साल से क्रिस्टीना कुत्ते का शोषण कर रही थी। अरेस्ट रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है।

read more ; नदीम ने नीरज चोपड़ा से दोस्ती पर कहा, हम प्रतिद्वंद्वी नहीं, ‘भाला फेंक परिवार’ का हिस्सा हैं

Woman was having relationship with dog  ;  क्रिस्टीना और जेफ्री पर जानवरों से जुड़ी यौन गतिविधियों का आरोप लगा है। इसी हफ्ते दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां करीब 4 लाख रुपये का बांड भरने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टीना इसके पहले भी डोमेस्टिक वायलेंस केस में गिरफ्तार हो चुकी है। कुत्ते को स्थानीय एनिमल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कुत्ते की नस्ल का खुलासा नहीं किया। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि कुत्ते को कोई चोट नहीं आई है।

read more ; कानुपर में अंग्रेजी पत्रिका ‘‘दि वीक’’ पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज

गौरतलब है कि अमेरिका के 4 राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में जानवरों से संबध बनाने को अपराध माना जाता है, लेकिन इसे गंभीर अपराध नहीं समझा जाता। दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल की सजा हो सकती है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com