CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में फिर होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी की चेतावनी, इन जिलों में जताई वज्रपात की संभावना
CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में फिर होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी की चेतावनी, इन जिलों में जताई वज्रपात की संभावना
CG Me Aaj Kaha Barish Hogi | Photo Credit: AI
- बंगाल की खाड़ी से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश
- मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की
- कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा
रायपुर: CG Me Aaj Kaha Barish Hogi देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अलग अलग जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत
CG Me Aaj Kaha Barish Hogi दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब अच्छी तरह चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। जिसका असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से यहां मौसम में बदलाव देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने (Chhattisgarh Weather Update) अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, बलरामपुर, जांजगीर चांपा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले में आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात होने की भी संभावना जताई है।
देखें अब तक छत्तीसगढ़ में कहां कितनी हुई बारिश
छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि पिछले 10 वर्षों के औसत (739.2 मिमी) का 98.9 प्रतिशत है। वहीं, अकेले आज पूरे प्रदेश में औसतन 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में वर्षा की स्थिति में काफी भिन्नता देखी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे चल रहा है, जबकि कांकेर और सुकमा जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पीछे है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सरगुजा जिले में अब तक 425.7 मिमी वर्षा (सामान्य का 75.4%) हुई है, जहाँ आज 28.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सूरजपुर में अब तक 796.6 मिमी (105.1%) बारिश दर्ज हुई, जिसमें आज की 60.4 मिमी वर्षा शामिल है।
बलरामपुर में अब तक 849.4 मिमी (137.5%) बारिश हुई और आज यहाँ 27.1 मिमी जल बरसा। जशपुर जिले में अब तक 618.1 मिमी (85.7%) वर्षा हुई है, जहाँ आज 35.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोरिया जिले में अब तक 636.0 मिमी (94.7%) बारिश के साथ आज 10.3 मिमी तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में अब तक 750.0 मिमी (110.5%) बारिश दर्ज की गई, जहाँ आज 9.1 मिमी पानी बरसा l
मध्य छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के जिलों में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक औसत का 129.1 प्रतिशत यानी 789.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जिसमें आज दर्ज की गई 49.3 मिमी वर्षा भी शामिल है l बलौदाबाजार जिले में अब तक 829.2 मिमी (120.4%) बारिश हुई, जहाँ आज 15.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गरियाबंद में अब तक 870.3 मिमी (122.4%) बारिश हुई और आज यहाँ भारी 75.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। महासमुंद जिले में अब तक 927.1 मिमी (137.6%) बारिश दर्ज की गई है, जहाँ आज 74.2 मिमी वर्षा हुई। धमतरी जिले में अब तक 755.9 मिमी (107.3%) बारिश हुई, जिसमें आज की 49.3 मिमी बारिश शामिल है। बिलासपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है।
बिलासपुर जिले में अब तक 771.0 मिमी (109.2%) वर्षा दर्ज की गई, हालाँकि आज यहाँ महज 2.7 मिमी बारिश हुई। मुंगेली में अब तक 742.9 मिमी (111.7%) बारिश हुई और आज 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रायगढ़ में अब तक 758.0 मिमी (98.4%) वर्षा हुई, जहाँ आज 40.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस पूरे सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 994.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि औसत का 177.8 प्रतिशत है (आज यहाँ 19.2 मिमी वर्षा हुई)।
जांजगीर-चांपा में अब तक 908.5 मिमी (118.6%) बारिश हुई जहाँ आज 22.1 मिमी पानी बरसा। सक्ती में अब तक 765.3 मिमी (112.5%) बारिश हुई और आज 29.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कोरबा जिले में अब तक 796.6 मिमी (100.2%) बारिश दर्ज हुई जहाँ आज 15.6 मिमी बारिश हुई, जबकि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अब तक 686.9 मिमी (98.7%) वर्षा हुई है और आज यहाँ केवल 0.3 मिमी हल्की बारिश दर्ज की गई।
दुर्ग एवं मैदानी जिलों में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। दुर्ग जिले में अब तक 589.1 मिमी (105.9%) बारिश हुई है और आज 22.0 मिमी पानी बरसा। कबीरधाम जिले में अब तक 462.2 मिमी (82.0%) बारिश दर्ज की गई जहाँ आज 8.5 मिमी वर्षा हुई। राजनांदगांव में अब तक 619.0 मिमी (98.9%) बारिश हुई और आज 7.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अब तक 612.5 मिमी (70.8%) बारिश दर्ज हुई और आज 8.8 मिमी बारिश हुई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अब तक 515.2 मिमी (98.7%) बारिश दर्ज की गई जहाँ आज 12.9 मिमी वर्षा हुई। बालोद जिले में अब तक 792.2 मिमी (116.0%) बारिश हुई जहाँ आज 12.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बेमेतरा जिले में अब तक 440.6 मिमी (81.3%) वर्षा हुई और आज यहाँ 9.0 मिमी पानी बरसा। दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। बस्तर जिले में अब तक 642.0 मिमी (68.5%) बारिश हुई है और आज 6.1 मिमी बारिश दर्ज हुई।
कोंडागांव में अब तक 639.7 मिमी (76.4%) बारिश हुई जहाँ आज 3.9 मिमी पानी बरसा। कांकेर जिले में अब तक 627.2 मिमी (65.4%) बारिश हुई जहाँ आज 10.6 मिमी वर्षा हुई। हालाँकि, नारायणपुर जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 1062.8 मिमी (117.5%) वर्षा हुई है और आज 3.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई। दंतेवाड़ा जिले में अब तक 858.9 मिमी (88.2%) बारिश हुई और आज 11.6 मिमी बारिश हुई। सुकमा में अब तक 687.4 मिमी (66.6%) वर्षा हुई जहाँ आज 11.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, वहीं बीजापुर जिले में अब तक 912.6 मिमी (67.5%) बारिश हुई है और आज 21.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: हेमंत सोरेन सरकार ने मानी छात्रों की मांगें, 24 दिनों बाद आंदोलन खत्म, क्या भर्ती परीक्षाओं की व्यापक जांच से निकलेगा ठोस नतीजा
- CG Crime News: छत्तीसगढ़ में नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म! हुआ प्रसव तो नवजात को इतने लाख में बेचा, अब 6 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
- Maharajganj Road Accident News : दोस्त का Birthday मनाने निकले 4 युवक… कुछ ही देर में हुआ ऐसा हादसा कि थम गई चारों की सासें, सीएम ने जताया शोक

Facebook


