Vande Bharat: हेमंत सोरेन सरकार ने मानी छात्रों की मांगें, 24 दिनों बाद आंदोलन खत्म, क्या भर्ती परीक्षाओं की व्यापक जांच से निकलेगा ठोस नतीजा
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे चार युवकों के लिए सफर आखिरी साबित हुआ। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुए भीषण हादसे में चारों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवारों में मातम पसर गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
- 24 दिन के छात्र आंदोलन के बाद 2024 JPSC-CGL परीक्षा रद्द
- परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने फैसले पर उठाए सवाल
- 2014 से अब तक JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की होगी व्यापक जांच
रांचीः Vande Bharat: झारखंड में 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के बाद आखिरकार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 2024 की JPSC-CGL परीक्षा रद्द कर दी गई है। आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है, लेकिन परीक्षा पास कर चुके छात्र पूछ रहे हैं कि उनका क्या दोष है ?
झारखंड में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की सबसे बड़ी मांग मान ली और साल 2024 में आयोजित JPSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार रिफॉर्म में पारदर्शिता के साथ काम करेगी। परीक्षा कैसे होनी चाहिए इसका पहले से ही SoP बना हुआ है। अगर इसका पालन होता तो ये गड़बड़ियां नहीं होती। इधर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि वो भी आंदोलन खत्म कर रहे हैं।
एक तरफ प्रदर्शनकारियों की माने मांग ली गई हैं तो दूसरी तरफ जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली थी, उनका विरोध शुरू हो चुका है। Student Protest Ranchi वो कह रहे हैं इसमें उनका क्या दोष है?दूसरी तरफ ABVP मामले में CBI जांच की मांग पर अड़ा हुआ है। सोरेन सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि साल 2014 से लेकर वर्तमान समय तक जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं की व्यापक जांच होगी। अब ये देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या ये जांच केवल खानापूर्ति साबित होती हैं या कोई ठोस नतीजा निकलता है।
- CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ में बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई विभागों के सचिवों का भी तबादला, एक साथ इतने IAS अफसर इधर से उधर
- Gorakhpur Rapti River Rescue: PAC जवानों की बहादुरी से राप्ती नदी में डूब रहे युवक को मिला जीवनदान, ट्रेनिंग के दौरान किया रेस्क्यू
- CG Teacher Promotion Pay Scale: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, क्रमोन्नति वेतनमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये निर्देश, इतनी याचिकाओं पर हुई सुनवाई

Facebook


