Ambikapur Urban Body Election : नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, BJP प्रत्याशी मंजूषा भगत ने किया मतदान, जीत को लेकर कह दी ये बड़ी बात
नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, BJP प्रत्याशी मंजूषा भगत…Ambikapur Urban Body Election: Voting begins for urban body elections

Ambikapur Urban Body Election: IBC24
- नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू,
- BJP प्रत्याशी मंजूषा भगत ने किया मतदान,
- जीत को लेकर जताया विश्वास,
अंबिकापुर: Ambikapur Urban Body Election : छत्तीसगढ़ के शहरों की जनता आज महापौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ अपना पार्षद चुनेगी। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगरीय निकायों के लिए EVM के जरिए प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी। नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान से पहले ही भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत मतदान केंद्र पर पहुंच गईं। वहां उन्होंने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा को मिल रहा है और वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि अंबिकापुर में भाजपा की जीत होगी।
Ambikapur Urban Body Election : मतदान के दौरान मंजूषा भगत बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का जो प्यार मिला है, उससे साफ है कि बदलाव की लहर चल रही है। वे पहली महिला महापौर बनने को लेकर आश्वस्त हैं और उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की। मंजूषा भगत अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और वहां अपना वोट डालने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। मतदान केंद्र पर भारी संख्या में मतदाता उमड़ रहे हैं, जिससे राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
चुनाव परिणाम 15 फरवरी को
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में महापौर और पार्षद पदों के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे, जिससे पता चलेगा कि जनता किसे अपना नया महापौर चुनती है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा प्रत्याशी "मंजूषा भगत" ने अंबिकापुर के निर्धारित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ambikapur Urban Body Election: Voting begins for urban body elections
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm