Ambikapur News: 82 साल के दूल्हे और 77 साल की दुल्हन, बुजुर्ग दंपत्ति ने सालगिरह पर किया ऐसा अनोखा काम… जिसे देखकर दंग रह गया पूरा शहर
बलदेव और बेचनी की ये वर्षगांठ केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं थी, बल्कि ये समाज को ये संदेश देने वाली मिसाल भी थी कि सच्चा प्रेम और परिवार के प्रति …

Ambikapur News
- 82 वर्षीय दंपत्ति ने अपनी 65वीं शादी की सालगिरह मनाई।
- समारोह में दंपत्ति ने हाथ में लाठी लेकर वरमाला पहनाई।
- समाज में प्रेम-समर्पण की मिसाल देने वाला साबित हुआ।
Ambikapur News: अंबिकापुर: अंबिकापुर में सोमवार को एक ऐसा अनोखा और भावनाओं से भरा आयोजन देखने को मिला, जिसने सभी को भाव विभोर कर दिया। ये आयोजन था बुजुर्ग दंपत्ति बलदेव प्रसाद सोनी (82) और उनकी धर्मपत्नी बेचनी देवी (77) की 65वीं वैवाहिक वर्षगांठ का था। ये केवल एक सालगिरह नहीं बल्कि समाज में रिश्तों की अहमियत और प्रेम-सम्मान का संदेश देने वाला समारोह भी था।
सालगिरह का अनोखा अंदाज
इस वर्षगांठ समारोह की खास बात ये थी कि दंपत्ति ने हाथों में लाठी लेकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। शहर में ये दृश्य देखकर हर कोई हैरान और भावुक हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत हल्दी रस्म से हुई, जिसमें परिवारजनों और रिश्तेदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अगले दिन बारात निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़े की धुन पर रिश्तेदार और स्थानीय लोग जमकर नाचे। दूल्हा बने बलदेव प्रसाद सोनी ने पारंपरिक पोशाक पहनकर सबका दिल जीत लिया, वहीं दुल्हन बनीं बेचनी देवी मुस्कुराते हुए फिर से सात फेरे लेने की यादें ताजा कर रही थीं। इस पूरी रस्म में ख़ुशी का माहौल छाया रहा।
नई पीढ़ी के लिए संदेश
परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये आयोजन नई पीढ़ी को संस्कार और रिश्तों की अहमियत से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया। बलदेव और बेचनी के चार बच्चे हैं दो बेटे दिनेश और विनोद और दो बेटियां मंजू और अंजू। बच्चों ने मिलकर अपने माता-पिता के लिए इस अनोखे और यादगार आयोजन का आयोजन किया। बहुओं बसंती और उर्मिला और दामाद शिवशंकर और अशोक ने भी पूरे आयोजन में सहयोग किया। पूरे समारोह में सभी पारंपरिक रस्मों का पालन किया गया और इसे एक भव्य होटल कार्यक्रम के रूप में संपन्न किया गया।
समाज में पेश की मिसाल
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे केवल शादी नहीं, बल्कि “समर्पण और प्रेम की मिसाल” कहा गया। आम तौर पर ऐसा दुर्लभ अवसर होता है जब कोई अपने परपोते के साथ इतना लंबा और स्वस्थ जीवन जी सके। बलदेव और बेचनी वर्तमान में पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने 18 वर्षीय परपोते तनिष्क के साथ जीवन का आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम का एक और अनोखा दृश्य ये था कि तनिष्क सारथी बनकर अपने परदादा-दादी को बारात में लेकर पहुँचा, जिससे ये आयोजन और भी यादगार बन गया।
प्रेम और समर्पण
बलदेव और बेचनी की ये वर्षगांठ केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं थी, बल्कि ये समाज को ये संदेश देने वाली मिसाल भी थी कि सच्चा प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण उम्र के किसी बंधन से परे होता है। इस कार्यक्रम ने साबित किया कि संबंधों का मूल्य, संस्कार और प्रेम जीवन भर जीवित रह सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा कंपनियों की लगाई क्लास, बोले दो-पांच रुपए क्लेम देना किसानों के साथ मजाक
- 15 साल की नाबालिक से गैंगरेप! आरोपी दानिश, अय्यूब सहित दो नाबालिग गिरफ्तार, गांव में भड़क उठा गुस्सा, अब फांसी की मांग
- CGMSC की एक और दवा मिली संदिग्ध, स्ट्रिप से निकलते ही टूट रही थी दवाई, इस्तेमाल पर लगाई गई रोक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सोमवार।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: An 82-year-old groom and a 77-year-old bride, the elderly couple performed a unique act on their anniversary that left the entire city stunned
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am