Ambikapur News: रिटायर्ड डिप्टी रेंजर के घर लूट, बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर परिवार के सभी सदस्यों को बनाया बंधक, फिर दिया वारदात को अंजाम
Ambikapur News: रिटायर्ड डिप्टी रेंजर के घर लूट, बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर परिवार के सभी सदस्यों को बनाया बंधक, फिर दिया वारदात को अंजाम

Ambikapur News/ Image Credit: IBC24
- कट्टे और तलवार की नोंक पर रिटायर्ड डिप्टी रेंजर के घर और दुकान से लूटपाट
- परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
- 25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 02 लाख नगदी रकम लेकर मौके से फरार
- पुलिस अलग-अलग माध्यमों से मुखबिर लगाकर पूरे मामले की जांच कर रही है
अंबिकापुर। Ambikapur News: सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम एरंड नवापारा में कट्टे और तलवार की नोंक पर रिटायर्ड डिप्टी रेंजर के घर और दुकान से लूटपाट का मामला सामने आया है। बता दें कि, बीती देर रात ग्राम एरंड नवापारा में 03 अज्ञात नकाबपोशों द्वारा कट्टे और तलवार के नोंक पर रिटायर्ड डिप्टी रेंजर राधेश्याम गुप्ता के निवास और दुकान में घुसकर परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले तो जान से मारने की धमकी दी गई और बाद में सभी 03 अज्ञात नकाबपोशों द्वारा घर में रखें 25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 02 लाख नगदी रकम लेकर मौके से फरार हो गए।
इधर डरे सहमे परिवार के लोगों ने देर रात ही इसकी जानकारी सीतापुर पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने घेराबंदी किया, लेकिन सभी 03 अज्ञात नकाबपोश लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। वहीं पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने साइबर सेल पुलिस,डॉग स्क्वाड,फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और स्पेशल टीम की मदद लेते हुए पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
Ambikapur News: वहीं पूरे मामले की पुष्टि कर जानकारी देते हुए सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि, पुलिस अलग-अलग माध्यमों से मुखबिर लगाकर पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल कट्टे और तलवार की नोंक पर लूटपाट की वारदात के बाद पीड़ित परिवार सहित गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Web Title: Retired deputy ranger's house robbed, miscreants committed the crime at gunpoint
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm