Anuppur News: यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत! छात्रा से अश्लील हरकत, फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, अब लिया गया ये बड़ा एक्शन
Anuppur News: यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत! छात्रा से अश्लील हरकत, फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, अब लिया गया ये बड़ा एक्शन

Anuppur News
- प्रोफेसर की घिनौनी हरकत,
- IGNTU प्रोफेसर पर छात्रा उत्पीड़न की FIR दर्ज,
- छात्र आंदोलन के दबाव में झुकी पुलिस,
अनूपपुर: Anuppur News: अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर द्वारा छात्रा से यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में आखिरकार पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। बीते तीन दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन और दबाव के बाद अमरकंटक थाना पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1) यौन उत्पीड़न एवं धारा 351(1) आपराधिक धमकी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
IGNTU प्रोफेसर पर छात्रा उत्पीड़न की FIR दर्ज (Amarkantak University News)
Anuppur News: आपको बता दें कि बीते 15 दिसंबर को पीड़ित छात्रा अपनी शिकायत लेकर अमरकंटक थाने पहुँची थी लेकिन उस समय शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश भड़क उठा था। पुलिस की इस देरी को लेकर छात्रों ने लगातार प्रदर्शन किया, नारेबाज़ी की और आरोपी प्रोफेसर का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। छात्र संगठनों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो आंदोलन की नौबत नहीं आती।
छात्र आंदोलन के दबाव में झुकी पुलिस (Indira Gandhi National Tribal University Case)
Anuppur News: अब FIR दर्ज होने के बाद भी छात्रों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। छात्र आरोपी प्रोफेसर को तत्काल बर्खास्त करने और निष्पक्ष जाँच की माँग पर अड़े हुए हैं। इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ पीड़िता के परिजनों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल अमरकंटक पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, वहीं पूरे प्रकरण पर प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने FIR दर्ज की है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Anuppur News: University professor pressures female student for sex
अनूपपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm