BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 9:20 pmModified: 01 Oct 2026 | 9:20 pm

शिमला, एक अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को 'बाजार हस्तक्षेप योजना' के तहत सेब की खरीद कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की घोषणा की और कहा कि एक दिसंबर से दूध का समर्थन मूल्य भी बढ़ाया जाएगा।

शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिरगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब 'बाजार हस्तक्षेप योजना' (एमआईएस) के तहत सेब 12 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 13 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से खरीदे जाएंगे। यह जानकारी यहां जारी एक बयान में दी गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। सेब उत्पादकों को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने 'यूनिवर्सल कार्टन सिस्टम' शुरू किया था।

प्राकृतिक खेती से होने वाले उत्पादन के लिए भी समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।

सुक्खू ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है और राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल आम लोगों के फायदे के लिए कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया था, जबकि कांग्रेस सरकार इनका इस्तेमाल गरीब और आम लोगों के हित में कर रही है।

सुक्खू ने नगर पंचायत ग्राउंड, चिरगांव में 182.87 करोड़ रुपये की लागत वाली 61 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को काफी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क से वाहनों की आवाजाही आसान होगी और इलाके में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

01 Oct 2026 | 9:24 pm
सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

01 Oct 2026 | 9:17 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm