Anuppur Ganja Seized: STF ने अनूपपुर में मारा शिकंजा, ट्रक में छिपा 1.8 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, मामले में ‘कम्पार्टमेंट’ वाला एंगल आपको हिलाकर रख देगा
मध्य प्रदेश STF ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से मध्य प्रदेश लाए जा रहे 599 किलोग्राम गांजा को ट्रक सहित जब्त किया है।

Anuppur Ganja Seized
- अनूपपुर में STF ने बड़ी कार्रवाई
- 599 किलो गांजा ट्रक सहित जब्त
- गांजे की कीमत 1.8 करोड़ रुपये
Anuppur Ganja Seized: अनूपपुर: मध्य प्रदेश STF ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से मध्य प्रदेश लाए जा रहे 599 किलोग्राम गांजा को ट्रक सहित जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।
पुलिस ने क्या जानकारी दी
Anuppur Ganja Seized: पुलिस के अनुसार, ट्रक में लोहे की चादर से एक विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट बनाया गया था, जिसमें गांजे के पैकेट्स छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। यह कम्पार्टमेंट बाहर से दिखाई नहीं देता था।यह कार्रवाई अनूपपुर जिले के जेतहरी थाना क्षेत्र के घने जंगल मार्ग पर की गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक संभल (ओडिशा) से मैहर (मध्य प्रदेश) की ओर जा रहा था।
गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
Anuppur Ganja Seized: पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशा से दूरी” अभियान के तहत STF प्रमुख/विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जबलपुर STF की टीम ने यह कार्रवाई की। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक STF जबलपुर श्री राजेश सिंह भदौरिया के निर्देशन में दो विशेष टीमें गठित की गईं। इनका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार तिवारी और निरीक्षक श्री गणेश सिंह ठाकुर ने किया।
कार्रवाई में ट्रक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अंकित विश्वकर्मा, निवासी जिला सीधी और धनंजय सिंह पटेल, निवासी जिला सतना। आरोपियों से गांजे के स्रोत, अवैध परिवहन और विक्रेताओं/क्रेताओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गोपाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक निर्मल पटेल, संपूर्णानंद, अंजनी पाठक, विनय कोरी और अन्य आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 599 किलो
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: STF cracks down in Anuppur, recovers ganja worth Rs 1.8 crore hidden in truck
अनूपपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm