BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Municipal Elections 2025: नगरीय निकाय चुनाव में अब आम आदमी पार्टी की एंट्री, रायपुर के इतने वार्डों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

नगरीय निकाय चुनाव में अब आम आदमी पार्टी की एंट्री, Chhattisgarh Municipal Elections 2025: Aam Aadmi Party announces candidates

Chhattisgarh Municipal Elections 2025|| Image- IBC24 News

Chhattisgarh Municipal Elections 2025|| Image- IBC24 News

Deepak Sahu
Published: 24 Jan 2025 | 7:52 amModified: 24 Jan 2025 | 8:09 am

रायपुरः Chhattisgarh Municipal Elections 2025 छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी इस बार के चुनाव में दमखम दिखाएंगे। आम आदमी पार्टी ने 8 वार्डों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया है। तात्यापारा वार्ड से लक्ष्मी शर्मा प्रत्याशी होंगी। वहीं भक्त माता कर्मा वार्ड से अनीता गुरूदत्त कुर्रे को टिकट दिया गया है। इसके अलावा रवि शंकर शुक्ला वार्ड से इमरान खान पार्षद प्रत्याशी होंगे।

Read More: आज बुध धनु राशि में करेगा प्रवेश, चमकेगी इन राशियों की किस्मत, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव का ये है शेड्यूल

Chhattisgarh Municipal Elections 2025 बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे। वहीं 15 फरवरी को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के नतीजे आ जाएंगे। पंचायत चुनाव की बात करें तो 3 चरण में 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। वहीं निकाय चुनाव ईवीएम से होंगे।

Read More : Train Wali Chai Ka Video: छी-छी.. ट्रेन वाली भेल के बाद अब सामने आया ये वीडियो, देखकर आप भी कहेंगे - ये क्या है 

EVM से होगा नगरीय निकाय का निर्वाचन

प्रदेश के 14 में से 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद और, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत सदस्य, 2973 जनपद पंचायत सदस्य, 11 हजार 672 ग्राम पंचायत सरपंच और 1 लाख 60 हजार 180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा। इस बार नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Municipal Elections 2025: Aam Aadmi Party announces candidates