Maharashtra Election 2024: ‘चुनाव जीता तो करवाऊंगा कुंवारों की शादी’, मतदान से पहले इस उम्मीदवार ने किया चौंकाने वाला वादा
Maharashtra Election 2024: ‘चुनाव जीता तो करवाऊंगा कुंवारों की शादी’, मतदान से पहले इस उम्मीदवार ने किया चौंकाने वाला वादा

Maharashtra Election 2024
मुंबई: Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। यहां 20 नवंबर को मतदान होना है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां अलग अलग वादा कर रहे हैं। इसी बीच बीड़ जिले की परली विधानसभा सीट NCP शरद पवार गुट के उम्मीदवार राजेश साहेब देशमुख ने चुनाव जीतने के लिए अनोखा वादा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक चुना जाता है तो वो परली में कुंवारे लड़कों की शादी कराएंगे। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Maharashtra Election 2024 देशमुख ने कहा कि जब शादियों की बात आती है तो लोग जानना चाहते हैं कि लड़का नौकरी करता है या बिजनेस, लेकिन लड़कों को नौकरी कैसे मिलेगी, जब सरकार किसी तरह का रोजगार ही नहीं दे रही है। अगर धनंजय मुंडे युवाओं के लिए इंडस्ट्री या कोई गतिविधि नहीं करना चाहते हैं तो कुंवारे करेंगे क्या? उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे अपनी विधानसभा के सभी कुंवारों की शादी कराएंगे और उनकी आजीविका की व्यवस्था करेंगे। राजासाहेब देशमुख का ये बयान वायरल हो गया है।
आपको बता दें कि चुनावी राज्य महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण पर मतदान होना है। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को कॉन्फ्रेंस कर चुनावी तारीखों का ऐलान किया। यहां सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है और इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।
▶️मुंबई: महाराष्ट्र के बीड जिले की परली विधानसभा सीट से NCP शरद पवार गुट के उम्मीदवार राजे साहेब देशमुख ने चुनाव जीतने पर कुंवारे लड़कों की शादी कराने का वादा किया है। देशमुख 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मौजूदा एनसीपी विधायक और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ… pic.twitter.com/jMibo7cfmK
— IBC24 News (@IBC24News) November 8, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Election Candidates Shocking Promise If I Win The Election I Will Get All The Bachelors Married
