BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Maharashtra Election Result: आम आदमी पार्टी के इस नेता को नहीं हो रहा BJP के प्रचंड जीत पर यकीन.. बोले, ‘149 में 133 सीट जीतना अविश्वसनीय’

Reason for BJP’s victory in Maharashtra महायुति के नेता जहां इसे शिंदे सरकार के बेहतर कामकाज का परिणाम बता रहे थे तो वही एमवीए के नेता ईवीएम पर सवाल उठाते …

Reason for BJP's victory in Maharashtra

Reason for BJP's victory in Maharashtra

satya prakash
Published: 23 Nov 2024 | 8:29 pmModified: 23 Nov 2024 | 8:29 pm

मुंबई: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ भाजपा ने अब तक महाराष्ट्र में 133 सीटें जीत ली है जबकि बहुमत का जरूरी आंकड़ा 145 ही है। (Reason for BJP's victory in Maharashtra) राज्य में सबसे खराब स्थिति महाविकास अघाड़ी के गठबंधन दलों की रही। पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनाव में ज्यादातर सीटों पर कब्ज़ा जमाने वाले उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया है। शिवसेना यूबीटी सिर्फ 20 सीटें ही जीत पाई है।

Read More: Ramniwas Rawat Resigned : विजयपुर में रामनिवास रावत की करारी हार, दिया मंत्री पद से इस्तीफा

Maharashtra Assembly Elections result 2024

महाराष्ट्र के इन अप्रत्याशित नतीजों पर नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। महायुति के नेता जहां इसे शिंदे सरकार के बेहतर कामकाज का परिणाम बता रहे थे तो वही एमवीए के नेता ईवीएम पर सवाल उठाते हुए चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जाहिर कर रहे है।

बहरहाल इस बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता संजय सिंन ने भी इन परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'चुनाव में हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, लेकिन BJP का 149 में 133 सीट जीतना अविश्वसनीय है। (Reason for BJP's victory in Maharashtra) महाराष्ट्र के चुनाव किसी के पक्ष में ऐसी कोई लहर ज़मीन पर नही थी। सब कुछ के बावजूद मेरा अभी भी मानना है उद्धव ठाकरे जी को CM का चेहरा बनाना चाहिये था।"

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

चुनावी नतीजों पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो परिणाम आए हैं वो अनपेक्षित हैं, लेकिन महाविकास अघाड़ी को जिन लोगों ने वोट दिया है मैं उनका धन्यवाद करता हूं। कुछ लोग ईवीएम की जीत बता रहे हैं, हो सकता है, लेकिन हम महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे। अब देखना है कि ये जीत आम आदमी को पचता है या नहीं, ये सोचने वाली बात है। परिणाम पूरी तरह से अप्रत्याशित और रहस्यमय है। यह कैसे हुआ यह सवाल हर किसी के मन में है।

Read Also: Radhika khera taunt on swara bhaskar: स्वरा भास्कर-कन्हैया कुमार पर राधिका खेड़ा का तीखा तंज.. लिखा, ‘अणुशक्ति नगर’ ने दे दी ‘आज़ादी’.. मिली है करारी हार..

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि हमें ऐसी उम्मीद है कि असल बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री होगा। अभी जीते हैं तो हम उनका अभिनंदन करते हैं, लेकिन राज्य में लाडली बहना योजना के साथ-साथ बाकी स्कीम चालू रखें। अब विधानसभा में ये लोग कोई बिल लाएंगे तो पास कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। (Reason for BJP's victory in Maharashtra) लोगों ने एनडीए को वोट क्यों दिया पता नहीं। राज्य में सोयाबीन की कीमत नहीं मिली, नौकरी नहीं मिली, बाकी समस्याएं भी जस की तस हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Reason for BJP's victory in Maharashtra