BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ashok Nagar Crime News: गर्भवती पत्नी की हत्या के इरादे से पहुंचे युवक ने खेला खूनी खेल, ससुराल वालों पर किए एक के बाद कई वार, मचा हड़कंप

Ashok Nagar Crime News: गर्भवती पत्नी की हत्या के इरादे से पहुंचे युवक ने खेला खूनी खेल, ससुराल वालों पर किए एक के बाद कई वार, मचा हड़कंप

Ashok Nagar Crime News/ Image Credit: IBC24

Ashok Nagar Crime News/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 05 Feb 2025 | 4:33 pmModified: 05 Feb 2025 | 4:36 pm

अशोक नगर। Ashok Nagar Crime News:  मध्यप्रदेश के अशोक नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने चंदेरी स्थित मायके में रह रही गर्भवती पत्नी की हत्या करने की योजना बनाकर पहुंचे एक युवक को जब पत्नी नहीं मिली तो उसने ससुराल में खूनी खेल कर दिया। पत्नी को ढूंढने के दौरान उसके रास्ते में जो भी आया, सभी को चाकू मारे। जिससे बारह वर्षीय एक बालक की मौत हो गई और युवक की बुआ सास और चाचा ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने युवक को भी जमकर पीटा, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया और गंभीर घायलों को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया है।वहीं आरोपी युवक पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Read More: CG Congress Menifesto: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा, बिंदुवार पढ़ें घोषणापत्र की बड़ी बातें

पत्नी के साथ करता था मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चंदेरी के वार्ड क्रमांक एक की है। यहां के निवासी राकेश रैकवार की बेटी सोनम का ससुराल बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इकोदिया गांव में है। पति आनंद रैकवार आदतन शराबी है जो सोनम के साथ अक्सर मारपीट करता था। पति की मारपीट से बचने के लिए सोनम पिता के घर रह रही थी। मंगलवार की रात आनंद ससुराल पहुंचा। मोहल्ले वालों के अनुसार, वह शराब के नशे में था, ससुराल पहुंचकर उसने पत्नी के बारे में पूछा। पत्नी डर के मारे छुपी हुई थी, जब सामने आई तो आनंद ने उससे विवाद करने लगा। जिसके बाद झगड़ा बढ़ा तो सोनम की मां प्रभा ने पास में रहने वाली सोनम की बुआ कलावती को बुला लिया।

Read More: Umang Singhar on Mohan Sarkar : नहीं थम रही स्कूटी पर सियासत.. नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'सरकार की नींद खुली और घुटनों पर आई'

आक्रोशित लोगों ने की पिटाई

बहस तेज हुई तो आनंद ने जेब से एक धारदार चाकू निकालकर कलावती पर एक के बाद एक चार पांच हमले कर दिए। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, मम्मी पर हमले की बात सुनकर पहुंचे कलावती के बारह वर्षीय बेटे अरविंद को आनंद ने सीने में चाकू मारा, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे सोनम के भाई रामस्वरूप को भी आनंद ने एक के बाद एक कई चाकू मारे। इतने में बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जमा हो गए, जिन्होंने आक्रोश में आकर आनंद की पिटाई कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: A young man who came with the intention of killing his pregnant wife attacked his in-laws

शहर की खबरें

अशोक नगर

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm