Ashoknagar News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया जिले के चार कॉल सेंटर्स का शुभारंभ, कहा-‘मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया’
Ashoknagar News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया जिले के चार कॉल सेंटर्स का शुभारंभ, कहा-‘मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया’

Ashoknagar News/ Image Credit: IBC24
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अशोकनगर पहुंचे।
- उन्होंने शहर के लॉ कॉलेज में स्थापित किए गए बीपीओ के चार कॉल सेंटर्स वोडाफोन, एयरटेल, जियो और बीएसएनएल का शुभारंभ किया।
- मंत्री सिंधिया ने एक लाइव कॉल सेशन भी अटेंड किया।
अशोकनगर। Ashoknagar News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपने दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के लॉ कॉलेज में स्थापित किए गए बीपीओ के चार कॉल सेंटर्स वोडाफोन, एयरटेल, जियो और बीएसएनएल का विधिवत शुभारंभ किया। इस कॉल सेंटर के माध्यम से जिले के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि, ''आज मेरे लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने आपसे जो वादा किया था। आज उसे पूरा करने की खुशी महसूस कर रहा हूं। अब हमारे बेटे बेटियों को अपना सपना पूरा करने के लिए दूसरे शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। वे अपने जिले में आत्मनिर्भर बनेंगे और देश दुनिया में अशोकनगर का नाम रोशन करेंगे।”
इस दौरान सिंधिया के साथ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। साथ ही सिंधिया ने अपने भाषण में कहा कि, जो प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व के साथ जोड़ने का जो सपना देखा है, उसकी शुरुआत आज अशोकनगर से हो रही। इसलिए इस पहल को मैं विकास का डिजिटल हाईवे मानता हूं। सिंधिया ने कहा, आज जब मैंने कॉल सेंटर्स के कमरों में प्रवेश किया तो मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। आज अशोकनगर ने दिखा दिया कि, ग्वालियर - चंबल के बच्चों में भी असीम संभावनाएं हैं। इस दौरान सिंधिया ने कार्यक्रम में उपस्थित वोडाफोन, एयरटेल, जियो और बीएसएनएल के प्रतिनिधियों को अच्छा वातावरण तैयार करने के लिए धन्यवाद दिया।
देश में बदल रही शिक्षा नीति
Ashoknagar News: वहीं कॉल सेंटर के भ्रमण के दौरान मंत्री सिंधिया ने एक लाइव कॉल सेशन भी अटेंड किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर पर आने वाले कॉल्स की प्रक्रिया को गौर से देखा और सुना। साथ ही कॉल सेंटर पर कार्य करने वाले युवाओं को कुछ सुझाव भी दिए। वहीं मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री ने भी मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अब देश में शिक्षा नीति बदल रही है। नई शिक्षा नीति लागू हो रही है। अग्रेजों के जमाने को हम पीछे छोड़ रहे है। मध्यप्रदेश सरकार अब सभी राज्यों की भाषा में भी शिक्षा शुरू करने जा रही है जिससे अब मध्यप्रदेश का बच्चा दूसरे राज्य में जाए तो उसे स्थानीय भाषा को समझने में कोई परेशानी न हो। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इन कॉल सेंटर्स को वोडाफोन, एयरटेल, जियो और बीएसएनएल जैसी बड़ी कंपनियों ने स्थापित किया है।
लेखक के बारे में
Web Title: Union Minister Jyotiraditya Scindia inaugurated four call centers in the district, said- 'My chest swelled with pride'
अशोक नगर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm