सवाल आपका है
कुंभ- आज के दिन संभव हो तो जरूरी कामों को बंद कर रिलैक्स करें. दिमाग पूरी तरह सक्रिय रखने के लिए यह फार्मूला बहुत कारगर रहेगा. महामारी के प्रति सजग रहने के लिए अत्यधिक चिंतन ठीक नहीं. अपनी वाणी का मूल समझें और सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें. इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारियों के लिए बहुत अच्छा लाभ है. युवाओं को अपना डाटा सिक्योर करते रहना है.
मीन- आज आपकी छोटी सी चूक परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए कोई भी लापरवाही न बरतें. अनायास समय गंवाने वाले मनोरंजन से दूर रखते हुए ज्ञान बढ़ाएं. ऑफिशियल काम काज अधिक है तो उन्हें समय से पूरा करने का प्रयास करें. ध्यान रखें कि बॉस के सौंपे किसी भी काम में लापरवाही न होने पाए. बेहद जरूरी सेवाओं से जुड़े कारोबारियों को सक्रिय रहना है. जल्द लाभ की स्थितियां बनेंगी.
मेष- आज वाकपटुता से कुछ लोगों को प्रभावित कर पाएंगे तो कुछ का मन भी खिन्न हो सकता है. सफल व्यक्तियों के सानिध्य में रहें, सफलता के सूत्रों का पालन करना जरूरी है. इसे सकारात्मक रूप से अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें. कारोबारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कम बिक्री से मन उदास रहेगा.
वृष- आज के दिन परिस्थितियों को बेहतर बनाए रखने के लिए व्यवहार के प्रति सतर्कता रखनी होगी. मन विचलित महसूस कर रहा है तो मेडिटेशन-ध्यान करें. पुरानी गलती या बर्ताव पर पछतावे की स्थिति बन सकती है. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों से व्यवहार अच्छा रखें, महिला बॉस हैं तो सम्मान में कोई कमी न आने दें. व्यापारिक मामलों में किसी दूसरे पर निर्भर न रहें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है.
मिथुन- आज आपको कुछ खुशखबरी मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर काम समर्पण और लगन से करें. बॉस की बातों की अनदेखी से नुकसान हो सकता है. ऑफिस में मीटिंग की अगुवाई करनी पड़ सकती है. कारोबारियों को कामकाज में रुकावट आने से दिक्कत हो सकती है. फुटकर उपभोक्ता आपसे मनचाही चीजों की डिमांड करेंगे. स्टॉक मेंटेन करते रहना होगा. युवाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा.
कर्क- आज कल्पनाओं को छोड़कर वास्तविकता की जमीन पर रहना होगा अन्यथा भविष्य में कठिन चुनौतियां सामने आ सकती है. कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. कारोबारियों के लिए दिन निराशाजनक हो सकता है. घाटे से मन उदास रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं है, तबीयत थोड़ी नरम हो सकती है. खुद को स्फूर्तिवान रखने के लिए योग और ध्यान करना लाभप्रद रहेगा.
सिंह- आज खुद को सकारात्मक बनाए रखना होगा. आर्थिक तौर पर मजबूती मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार को जरूरत पड़ सकती है. मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कुछ परेशानी हो सकती है. ऑफिस में अधीनस्थों पर आगबबूला न हो. परिस्थिति अनुसार सहयोग करें, तभी बेहतर परिणाम ले पाएंगे. कारोबारियों को अब ऑनलाइन व्यापार पर अधिक फोकस करने की जरूरत है.
कन्या- आज मानसिक तौर पर मजबूत रखनी होगी. खुद सक्रिय रहने से लाभ की परिस्थितियां बनेंगी. सरकारी नौकरी में हैं तो नियम और कानूनों का पूरी तरह पालन करें. अपनी कलम बचा कर रखें. ऑफिशियल कामकाज में प्रशंसा मिलेगी. बॉस प्रदर्शन से खुश होकर प्रमोशन की अनुशंसा कर सकते हैं. सोने-चांदी के कारोबारियों के लिए दिन उदासी भरा रहेगा.
तुला- आज के दिन खुद को केंद्रित रखें. इससे आपको कार्य करने की सतत ऊर्जा मिलती रहेगी. किसी भी कम महत्वपूर्ण बात को तूल देने से राई का पहाड़ बन सकता है, इसलिए बहुत संयमित व्यवहार रखें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. कारोबारी सरकारी दस्तावेज मजबूत रखें अन्यथा सरकारी कार्यवाही की चपेट में आ सकते हैं. युवाओं को फील्ड में नई नई चुनौतियां मिलेंगी. खुद को मानसिक तौर पर तैयार करके रखें.
वृश्चिक- आज आपको सभी के सहयोग की जरूरत होगी. सरकार या शासन से जुड़े हैं तो दिन शुभ रहेगा. वाणी में विनम्रता बनाए रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं. कामकाज की प्लानिंग मजबूत रखेंगे तो सफलता सुनिश्चित रहेगी. इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का कारोबार करने वालों को फिलहाल धैर्य रखने की जरूरत है. कोई बड़ा निवेश करने से पहले गंभीरता से सोच विचार जरूर करें.
धनु- आज के दिन अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दांवपेच की जरूरत है, किसी को नुकसान पहुंचाए लाभ पर केंद्रित रहना होगा. मन में उलझन है तो राहत के लिए धार्मिक पुस्तकों को पढ़ना श्रेयकर होगा. मनपसंद रचनात्मक कार्यों से भी लाभ होगा. करियर संबंधी समस्याएं जल्द राहत देंगी.
मकर- आज का दिन सुख, लाभ और उन्नति की दिशा में जा रहा है. कामकाज में नयापन सफलता के द्वार तक पहुंचाएगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के लिए परिश्रम के साथ प्रयासरत रहें. रुके हुए कामों से हतोत्साहित न हो, दोबारा सफल बनाने के लिए प्लानिंग बेहतर करने की जरूरत होगी.
CMHO Sanjay Mishra Suspended: जिले के CMHO सस्पेंड.. आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप, पढ़ें क्या लिखा है निलंबन आदेश में..
Shikshamitra-Anudeshak Salary Hike: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी सौगात, मानदेय में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, खुद सीएम ने किया ऐलान, इसी महीने से होगा लागू
Raghav Chadha Reply AAP: “मैं घायल, इसलिए घातक हूँ”.. राघव चड्ढा ने सिलसिलेवार तरीके से दिए AAP के आरोपों के जवाब.. क्या पार्टी से कटेगा पत्ता?
BJP Attacks on Aam Admi Party: ‘केजरीवाल भयानक कपटीवाल है.. शहंशाह के मर्जी के खिलाफ जो गया, वह नहीं रहेगा”.. राघव मामले में BJP के निशाने पर आप.
Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, अचानक रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, जानिए क्या है वजह?
LPG Gas Price Update Today: 51 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब बिना कार्ड के भी सिलेंडर ले सकेंगे उपभोक्ता, राजधानी में भाजपा सरकार की खास पहल
Uttarakhand News: स्मार्ट सिटी की राह पर देहरादून, सीएम धामी ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
School Closed Latest News: इतने दिनों तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, BEO ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया बड़ा फैसला