Mahindra Thar EV: अब सड़कों पर दौड़ेगी Electric Thar…लुक और फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश, कीमत हो सकती है इतनी
Mahindra Thar EV: महिंद्रा ने कुछ समय पहले Thar EV का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। अब ग्राहक इसके प्रोडक्शन वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक SUV को लेकर बाजार में काफी उत्साह है। इसके लुक और फीचर्स पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।
(Mahindra Thar EV/ Image Credit: Mahindra EV)
- Mahindra Thar EV को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।
- इसे कंपनी के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।
- इसमें 550-600 KM तक की संभावित ड्राइविंग रेंज मिल सकती है।
नई दिल्ली: Mahindra Thar EV: Mahindra Thar EV को कंपनी के खास इलेक्ट्रिक INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिजाइन किया गया है और इसका इस्तेमाल कंपनी की अन्य इलेक्ट्रिक SUVs में भी किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से गाड़ी में बेहतर परफॉर्मेस, ज्यादा रेंज और आधुनिक तकनीक मिलने की उम्मीद है। साथ ही SUV की ऑफ रोडिंग क्षमता को भी मजबूत बनाए रखने पर ध्यान दिया जाएगा।
दमदार बॉक्सी डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Mahindra Thar EV में मौजूदा Thar की पहचान यानी मजबूत और बॉक्सी लुक बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि इलेक्ट्रिक मॉडल में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई LED लाइट्स, बंद फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और अपडेटेड बंपर दिए जा सकते हैं। कंपनी इसका रफ एंड टफ ऑफ-रोडिंग अंदाज बनाए रख सकती है। जिससे यह एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करेगी।
लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra Thar EV में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 550 से 600 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसमें फास्ट चार्जिंग सुविधा भी दी जा सकती है। फीचर्स की बात करें तो SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार फीचर्स, मल्टीपल ड्राइव मोड, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है शुरुआती कीमत
Mahindra ने अभी तक Thar EV की कीमत और लॉन्च तारीख की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 25 लाख रुपये हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद और आने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। दमदार डिजाइन, लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स के कारण Mahindra Thar EV इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में बड़ा नाम बन सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Oben Rorr EVO Delivery Date: सिंगल चार्ज में 180 KM तक दौड़ेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक! फीचर्स देखकर पेट्रोल बाइक वालों के भी छूट जाएंगे पसीने!
- UP Waqf Board Reorganization: MP के बाद अब इस राज्य में भी होगा वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, शामिल किए जाएंगे इतने गैर-मुस्लिम सदस्य, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने खुद दी जानकारी
- Tejashvi Yadav PA Transfer: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका.. निजी सचिव का बिहार राज्य से बाहर ट्रांसफर, इस विभाग में मिली प्रतिनियुक्ति, देखें आदेश

Facebook


