Tejashvi Yadav PA Transfer: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका.. निजी सचिव का बिहार राज्य से बाहर ट्रांसफर, इस विभाग में मिली प्रतिनियुक्ति, देखें आदेश
Tejashvi Yadav PA Transferred to Delhi: महाराष्ट्र के रायगढ़ में बाढ़ के तेज बहाव में एचपीसीएल प्लांट से 3,000 गैस सिलेंडर बहे, प्रशासन ने चेतावनी जारी की।
Tejashvi Yadav PA Transferred to Delhi || Image- Vartha Bharathi - Vartha Bharati FILE
- तेजस्वी यादव के निजी सचिव का दिल्ली ट्रांसफर।
- NHIDCL में उप महाप्रबंधक पद पर प्रतिनियुक्ति।
- बिहार सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी किया।
पटना: बिहार सरकार के द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। (Tejashvi Yadav PA Transferred to Delhi) इसके तहत बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निज सचिव और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
डेपुटेशन के तहत कहां मिली नियुक्ति?
बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक प्रीतम कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना निगम लिमिटेड (NHIDCL), सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत उप महाप्रबंधक (एचआर-एडमिन) नियुक्त किया गया है। बता दें कि, बिप्रसे अधिकारी प्रीतम कुमार 2022 से तेजस्वी यादव के साथ है। वे पिछले चार सालो से निज सचिव के तौर पर सेवारत है।
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले
बता दें कि, इससे पहले मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के 23 अधिकारियों का तबादला किया गया था। इनमें तीन सहायक आयुक्त, पांच मद्यनिषेध उपायुक्त और 15 मद्यनिषेध अधीक्षक स्तर के पदाधिकारी शामिल थे। (Tejashvi Yadav PA Transferred to Delhi) विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की थी।
ओमप्रकाश को मोतिहारी, लाला अजय कुमार सुमन को पूर्णिया, जबकि राकेश कुमार को पटना ईआइबी का नया सहायक आयुक्त बनाया गया है। अमृता कुमारी को पटना प्रमंडल, नीरज कुमार रंजन को सारण प्रमंडल जबकि नीरज कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का मद्यनिषेध उपायुक्त बनाया गया है। सुरेन्द्र प्रसाद को ईआइबी पटना का उपायुक्त जबकि संजय कुमार को मुंगेर प्रमंडल का उपायुक्त बनाया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इसके अलावा विभा कुमारी को बाढ़, अस्तिमा प्रीतम को पालीगंज, संजय कुमार चौधरी को नालंदा, सुमन कुमार सिंह को बेगूसराय, शशांक को शिवहर, गणेश चंद्रा को नवादा, दीपक कुमार सिंह को लखीसराय और निशांत कुमार को मसौढ़ी का अधीक्षक बनाय गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना
ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई
युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन
मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Facebook


