UP Waqf Board Reorganization: MP के बाद अब इस राज्य में भी होगा वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, शामिल किए जाएंगे इतने गैर-मुस्लिम सदस्य, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने खुद दी जानकारी
MP के बाद अब इस राज्य में भी होगा वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, शामिल किए जाएंगे इतने गैर-मुस्लिम सदस्य,Waqf Board reconstituted in Uttar Pradesh
लखनऊ: UP Waqf Board Reorganization उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू ‘वक्फ संशोधन अधिनियम’ को लागू करना हर राज्य के लिये अनिवार्य है और उत्तर प्रदेश में भी निर्धारित नियम-कायदों के तहत ही बोर्ड का पुनर्गठन होगा।
UP Waqf Board Reorganization अंसारी ने संवाददाताओं से बातचीत में मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिमों को शामिल किये जाने से जुड़े एक सवाल पर कहा, ‘‘केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार जब वक्फ संशोधन अधिनियम लेकर आयी तो वह पूरे देश में लागू होगा। उस अधिनियम को लागू करना हर राज्य के लिये अनिवार्य है। यकीनी तौर पर आने वाले समय में जब उत्तर प्रदेश में भी ऐसे गठन की प्रक्रिया चलेगी तो वक्फ संशोधन अधिनियम के नियम और कायदों के अनुरूप ही गठन किया जाएगा।’’ अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन अधिनियम के पीछे का मकसद है कि वक्फ की सम्पत्तियों का बेहतर रखरखाव हो। उन्होंने कहा, ‘‘अब जब वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन होगा तो उसमें पिछड़े, पसमांदा मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व होगा, महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा। तमाम और भी मुस्लिम समाज के अलग-अलग वर्ग हैं उनका भी प्रतिनिधित्व होना चाहिये। हमारे दो ऐसे सदस्यों का भी उसमें मनोनयन होना है जो गैर-मुस्लिम होंगे।’’
मध्य प्रदेश सरकार ने किया है पुनर्गठन (UP Waqf Board Reorganization)
बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने रविवार को राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए इसमें दो हिंदू सदस्यों को शामिल किया। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के तहत गठित यह नया बोर्ड देश का पहला राज्य-स्तरीय वक्फ बोर्ड है जिसमें हिंदू सदस्यों को नियुक्त किया गया है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Jitu Patwari Brother Arrested : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हिरासत में लेने से मचा सियासी हड़कंप, आखिर क्या है वजह?
- IAS and IPS Transfer List Today: आ गई IPS अफसरों के तबादले की भी लिस्ट.. बदले गए कई जिलों के SSP और SP.. 21 IAS का भी ट्रांसफर, देखें लिस्ट..
- Moto G77 Power Launched: 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा… लॉन्च होते ही मचा दिया तहलका, जानिए कौन-सा है ये फोन!
- Isha Ambani Paris Couture Week 2026 : 700 घंटे में तैयार हुई ईशा अंबानी की इस खास ड्रेस ने पेरिस में लूट ली महफिल! जानिए क्यों हर कोई कर रहा इसकी चर्चा
- Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- मुझे झूठा फंसाया गया, इधर राजा की मां ने कर दिया बड़ा दावा

Facebook


