BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date: बड़ा धमाका करने जा रही मारुती सुजुकी, इस दिन लॉन्च करेगी पॉपुलर हैचबैक का फेसलिफ्ट मॉडल, कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ जानें यहां

Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date: मारुती सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है।

Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date/Image Credit: X Handle

Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date/Image Credit: X Handle

karan nepali
Published: 14 Aug 2026 | 5:54 pmModified: 14 Aug 2026 | 5:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. मारुती सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है।
  2. बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल 5 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
  3. अब तक बलेनो की 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date: नई दिल्ली: चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी एक बार फिर से बाजार में बड़ा धमाका करने जा रही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, मारुती सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 5 सितंबर तय की है। बलेनो को पहली बार 2015 में बाजार में उतारा गया था और अब तक इसकी 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इनमें करीब 17 लाख यूनिट्स भारत में और 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स विदेशों में एक्सपोर्ट की गई हैं। मौजूदा सेकंड जनरेशन बलेनो को कंपनी ने 2022 में लॉन्च किया था।

डिजाइन में मिलेंगे बदलाव

बलेनो फेसलिफ्ट के टेस्टिंग मॉडल की तस्वीरों से कार के एक्सटीरियर में कई बदलावों का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, रिडिजाइन बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। ग्रिल में बीच की तरफ हॉरिजेंटल बार दिया जा सकता है, जो दोनों हेडलाइट्स को जोड़ता नजर आएगा। (Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date) वहीं रियर बंपर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि टेललाइट्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है। रूफ-माउंटेड स्पॉयलर और रियर वाइपर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

इंजन में हो सकते है यबदलाव की उम्मीद नहीं

Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date:  इंटीरियर में भी बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कार में मौजूदा मॉडल की तरह 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर्ड ORVMs और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन की बात करें तो फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है, जो करीब 90 एचपी पावर देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। CNG वेरिएंट में करीब 77.5 एचपी पावर और लगभग 30 किमी/किग्रा माइलेज मिलने की बात कही जा रही है। मौजूदा बलेनो की कीमत 5.99 लाख से 9.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि फेसलिफ्ट की कीमत इससे ज्यादा होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Maruti Suzuki Baleno Facelift Launch Date:

ऑटोमोबाइल न्यूज़

और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am