Lucknow Gen-Alpha Protest : Gen-Z के बाद अब ‘Gen-Alpha’ की बारी! ‘टीचर लाओ, भविष्य बचाओ’ के नारों से राजधानी में मचा बवाल
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर जय नारायण स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। हाथों में किताबें और तख्तियां …

Lucknow Gen-Alpha Protest
- शिक्षकों की कमी से नाराज होकर सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे।
- छात्रों के प्रदर्शन से बुद्धेश्वर चौराहे पर लगा लंबा जाम।
- मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।
लखनऊ : Lucknow Gen-Alpha Protest : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जय नारायण स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में किताबें और तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए। स्कूल में शिक्षकों की कमी और पढ़ाई ठप होने से उग्र हुए 'Gen-अल्फा' बच्चों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और 'टीचर लाओ, भविष्य बचाओ' के जोरदार नारे लगाए।
स्कूली यूनिफॉर्म में सड़क पर प्रदर्शन पर बैठे छात्र
स्कूली यूनिफॉर्म में सड़क पर बैठे छात्रों के प्रदर्शन के कारण बुद्धेश्वर चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। छात्रों का आरोप था कि स्कूल में मुख्य विषयों के शिक्षक गायब हैं, जिससे परीक्षाएं पास होने के बावजूद आधा कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
समाज कल्याण मंत्री ने छात्रों से की बात
प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बच्चों को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया और सीधे उनके बीच जाकर बातचीत की। Gen Alpha Protest in Lucknow: मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके से ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को फोन कर रिपोर्ट तलब की और जल्द से जल्द वैकल्पिक व स्थायी शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया।मंत्री असीम अरुण के ठोस आश्वासन के बाद नाराज छात्र शांत हुए और सड़क खाली कर वापस अपने स्कूल लौट गए।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज Gen Alpha छात्र सड़क पर उतर पड़े। छात्रों ने रोड जाम कर दी। वह मांग कर रहे थे कि स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर की जाए। यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग संचालित करता है।@madanmohansoni pic.twitter.com/9YRgt4mFCK
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 14, 2026
ये भी पढ़ें
- Sumith Fernando Death: Live मैच में खिलाड़ियों से विवाद के बाद कोच की मौत, पूर्व कप्तान को भी दें चुके है कोचिंग
- Miss World 2026: उज्जैन की बेटी ने दुनिया में मचाई धूम! मिस वर्ल्ड मंच तक पहुंचीं निकिता, कही दिल छू लेने वाली बात
- Hindu Dharam: देवों के देव महादेव आखिर क्यों धारण करते हैं गले में नाग, मस्तक पर चंद्रमा और शरीर पर भस्म? जानें, दिव्य स्वरूपों का गहरा रहस्य
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Lucknow Students Stage Road Protest Over Teacher Shortage, Minister Assures Action
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm