Maruti Suzuki Dzire: Creta और Nexon का दबदबा खत्म? मिडिल क्लास की फेवरेट बनी ये कार, मई में सबसे ज्यादा बिककर बना दिया नया रिकॉर्ड!

Maruti Suzuki Dzire: मई 2026 मे मारुति सुजुकी डिजायर ने 18,084 यूनिट्स की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल कर लिया है। इसने हुंडई क्रेटा, टाटा पंच और टाटा नेक्सन जैसी लोकप्रिय SUVs को भी पीछे छोड़ दिया है। यह कार मिडिल क्लास ग्राहकों की पहली पसंद बनी रही।

Maruti Suzuki Dzire: Creta और Nexon का दबदबा खत्म? मिडिल क्लास की फेवरेट बनी ये कार, मई में सबसे ज्यादा बिककर बना दिया नया रिकॉर्ड!

(Maruti Suzuki Dzire/ Image Credit: Maruti Suzuki)

Modified Date: June 4, 2026 / 02:06 pm IST
Published Date: June 4, 2026 12:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मई 2026 में डिजायर बनी भारत की नंबर-1 बिकने वाली कार
  • 18,084 यूनिट्स की मजबूत बिक्री दर्ज की गई
  • SUV सेगमेंट की लोकप्रिय गाड़ियों को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली: Maruti Suzuki Dzire: भारतीय ऑटो बाजार में पिछले कुछ वर्षों से SUV सेगमेंट का तेजी से विस्तार हो रहा है। लोग बड़ी और ऊंची गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन मई 2026 की बिक्री रिपोर्ट में एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, सेडान कारों की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। लेकिन मारुति सुजुकी डिजायर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल कर लिया है।

मई 2026 में डिजायर की रिकॉर्ड बिक्री (Record Sales of Dzire)

मई 2026 में मारुति सुजुकी डिजायर की कुल 18,084 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। इस शानदार आंकड़े के साथ इस कॉम्पैक्ट सेडान ने कई पॉपुलर SUVs को पीछे छोड़ दिया। हुंडई क्रेटा, टाटा पंच और टाटा नेक्सन जैसी मजबूत और लोकप्रिय गाड़ियां भी बिक्री के मामले में डिजायर से आगे नहीं निकल सकीं। यह प्रदर्शन बताता है कि ग्राहकों के बीच इस कार की मांग अभी भी काफी मजबूत है।

माइलेज और कम खर्च बनी ताकत (Mileage and Low Running Costs)

डिजायर की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण इसका बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च है। आज के समय में जब ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और ग्राहक ऐसी कारों को पसंद कर रहे हैं जो कम खर्च में ज्यादा चलें। डिजायर रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक किफायती विकल्प बन गई है। इसलिए यह मिडिल क्लास परिवारों में काफी लोकप्रिय है।

फीचर्स, डिजाइन और मजबूत ब्रांड (Features, Design and Strong Brand)

नई जनरेशन डिजायर को कंपनी ने आधुनिक डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इसका इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है जिससे यह ग्राहकों को आकर्षित करती है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। जिससे अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहक इसे चुन सकते हैं। इसके अलावा मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क, आसान मेंटेनेंस और मजबूत रीसेल वैल्यू भी इसकी लोकप्रियता को बढ़ाता है। SUV सेगमेंट में जहां बिक्री कई मॉडल्स में बंट जाती है। वहीं डिजायर अपने सेगमेंट में एक भरोसेमंद और मजबूत विकल्प बनकर उभरी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।