Gwalior Crime News : ‘इज्जत’ के नाम पर खौफनाक वारदात! पिता और बेटों ने मिलकर शादीशुदा बेटी के साथ कर दिया ऐसा कांड, 26 दिन बाद खुला खौफनाक राज

ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के लखीया गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी शादीशुदा बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के शक में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को जलाकर कुएं में फेंक दिया गया। घटना का खुलासा 26 दिन बाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Gwalior Crime News : ‘इज्जत’ के नाम पर खौफनाक वारदात! पिता और बेटों ने मिलकर शादीशुदा बेटी के साथ कर दिया ऐसा कांड, 26 दिन बाद खुला खौफनाक राज

Gwalior Crime News : Image Source : IBC24


Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: June 4, 2026 / 11:53 am IST
Published Date: June 4, 2026 11:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • शादीशुदा बेटी की ऑनर किलिंग में पिता और भाइयों की भूमिका सामने आई
  • हत्या के बाद शव को जलाकर कुएं में फेंकने का आरोप
  • 26 दिन बाद मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर : Gwalior Crime News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ लखीया गांव में एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी ही शादीशुदा बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हत्या के 26 दिन बाद हुआ है। पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पांच मई को गायब हुई मृतिका

जानकारी के अनुसार, मृतका जूली बीती 5 मई को अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। मृतका के पिता को यह शक था कि उसकी शादीशुदा बेटी का प्रेम प्रसंग गांव के ही किसी लड़के के साथ चल रहा है। Dabra Gwalior Honor Killing, इसी शक के चलते पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने पहले जूली को मौत के घाट उतारा, फिर सुबूत मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को जला दिया और बाद में उसे खेत के एक कुएं में फेंक दिया।

26 दिनों के बाद हुआ मौत का खुलासा

लंबे समय से गायब जूली की तलाश और पुलिस की तफ्तीश के बाद आखिरकार 26 दिन बाद इस पूरी वारदात का पर्दाफाश हुआ। डबरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.