BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Royal Enfield Flying Flea C6: इस दिन लॉन्च होगी Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6, धांसू रेंज के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड की तरफ से आगामी 10 अप्रैल 2026 को पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea को लॉन्च किया जाएगा।

Royal Enfield Flying Flea C6/Image Credit: Royal Enfield X Handle

Royal Enfield Flying Flea C6/Image Credit: Royal Enfield X Handle

karan nepali
Published: 07 Apr 2026 | 5:08 pmModified: 07 Apr 2026 | 5:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea से पर्दा उठाया था।
  2. अब कंपनी की तरफ से अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया गया है।
  3. कंपनी की तरफ से आगामी 10 अप्रैल 2026 को इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा।

Royal Enfield Flying Flea C6: नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वहां की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी तेजी भारतीय बाजार में तेजी से ग्रो कर रही है। यही वजह है कि, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में भी तेज से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने का ऐलान किया था और इसके बाद से ही लोग बेसब्री से रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea से पर्दा उठाया था।

इस दिन लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक

वहीं अब कंपनी अपनी इस बाइक को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की तरफ से आगामी 10 अप्रैल 2026 को इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस बाइक के लॉन्च के साथ ही बेंगलुरु में फ्लाइंग फ्ली के लिए पहला स्टोर भी शुरू करेगी। (Royal Enfield Flying Flea C6) खास बात यह है कि यह बाइक सिर्फ इलेक्ट्रिक नहीं बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी और यूनिक डिजाइन के साथ आएगी, जो इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाएगी।

Flying Flea C6 का बैटरी पैक और रेंज

Royal Enfield Flying Flea C6:  नई Flying Flea C6 बाइक में 3.91kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार 154 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 2 घंटे 16 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है, जो इसे डेली यूज के लिए काफी आसान बनाता है।

Flying Flea C6 का पॉवर और राइडिंग मोड

इसमें परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दिया गया है, जो 15.4kW की पावर और 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। इसमें सिटी, रेन, हाईवे और स्पोर्ट सहित कुल 4 राइडिंग मोड्स के साथ ही एक कस्टम मोड भी मिलेगा। (Royal Enfield Flying Flea C6)  जिसे अलग-अलग रोड कंडिशन के अनुसार सेट कर सकते हैं।

Flying Flea C6 का डिजाइन और फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6:  इसमें गिर्डर फोर्क फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है, जो आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। इसके सीट की हाइट 823 मिमी है और इसमें 207 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। ख़ास बात ये भी है कि, बाइक का वजन केवल 124 किग्रा है, जिससे छोटे कद के राइडर्स के लिए भी इसे संभालना आसान रहेगा। (Royal Enfield Flying Flea C6)  इस बाइक में 19 इंच के व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 260 मिमी और पिछले हिस्से में 220 मिमी डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें ड्यूल चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, 3.5 इंच का टच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, गूगल नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Royal Enfield Flying Flea C6 Launch Date and Specifications

ऑटोमोबाइल न्यूज़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am