iPhone 17e: सस्ता लेकिन धमाकेदार! कीमत में हल्का लेकिन फीचर्स में दमदार, जो महंगे iPhones को भी देता है टक्कर!

iPhone 17e: अब Apple का iPhone 17e सबसे किफायती मॉडल बन गया है। कम कीमत में भी यह शानदार फीचर्स देता है, जिससे महंगे iPhone के अनुभव का मजा मिलता है। अगर आप बजट में रहते हुए Apple का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो iPhone 17e एक स्मार्ट और बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

iPhone 17e: सस्ता लेकिन धमाकेदार! कीमत में हल्का लेकिन फीचर्स में दमदार, जो महंगे iPhones को भी देता है टक्कर!

(iPhone 17e/ Image Credit: Apple)

Modified Date: April 7, 2026 / 05:00 pm IST
Published Date: April 7, 2026 4:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सबसे किफायती iPhone: सिर्फ ₹64,900 में उपलब्ध।
  • शानदार 6.1 इंच OLED डिस्प्ले, HDR 1200 निट्स।
  • A19 चिपसेट और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ तेज़ परफॉर्मेंस।

नई दिल्ली: iPhone 17e: अगर आप iPhone खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट की चिंता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। Apple ने पिछले महीने iPhone 17e लॉन्च किया है, जो कीमत में सबसे सस्ता iPhone है। इसके बावजूद इसमें नए मॉडल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Apple ने इस फोन के जरिए अपने ग्राहकों को कम कीमत में भी बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश की है। यह फोन 64,900 रुपये में उपलब्ध है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलता है।

लिस्प्ले और प्रोसेसर

iPhone 17e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी HDR ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है, जो पुराने iPhone मॉडल को भी कड़ी टक्कर देता है। डिस्प्ले पर Ceramic Shield 2 कोटिंग लगी है, जिससे यह स्क्रैच और ग्लेयर से सुरक्षित रहता है। प्रोसेसर के मामले में इसमें iPhone 17 जैसा A19 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और पुराने मॉडल की तुलना में तेज परफॉर्म करता है। ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग के लिए 16-कोर वाला न्यूरल इंजन भी मौजूद है।

कैमरा और बैटरी

iPhone 17e में रियर पर 48MP का सिंगल कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, बजट के कारण इसमें ड्यूल या ट्रिपल कैमरा नहीं है। बैटरी क्षमता 4,005mAh की है, जो Apple के अनुसार 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है। नए चिपसेट और C1X मॉडम की वजह से बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हुई है। फोन फास्ट चार्जिंग, MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी और सुरक्षा फीचर्स

iPhone 17e में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर भी दिया गया है। इसका मतलब है कि बिना मोबाइल नेटवर्क के भी आप मैसेज भेज सकते हैं, Emergency SOS, रोडसाइड असिस्टेंट और लोकेशन शेयरिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसमें क्रैश डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है, जो सुरक्षा बढ़ाने में मदद करता है।

कीमत और खरीदारी की सलाह

भारत में iPhone 17e की कीमत 64,900 रुपये है। इसकी तुलना में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है, जबकि दोनों में वही A19 प्रोसेसर दिया गया है। अगर आप कैमरा के मामले में थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करने को तैयार हैं और कम बजट में Apple का अनुभव लेना चाहते हैं, तो iPhone 17e आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।