Car Launch in March : मार्च में लॉन्च होगी ये तीन धाकड़ कारें, कीमत होगी मात्र इतनी, कंपनियों ने शुरू की बुकिंग

Car Launch in March : 2022 की तरह साल 2023 में भी कई नई कारों को लॉन्च होना है, जबकि कुछ वर्तमान कारों को नए अवतार में लाया जाएगा।

Car Launch in March : मार्च में लॉन्च होगी ये तीन धाकड़ कारें, कीमत होगी मात्र इतनी, कंपनियों ने शुरू की बुकिंग
Modified Date: February 27, 2023 / 03:41 pm IST
Published Date: February 27, 2023 3:41 pm IST

नई दिल्ली : Car Launch in March : 2022 की तरह साल 2023 में भी कई नई कारों को लॉन्च होना है, जबकि कुछ वर्तमान कारों को नए अवतार में लाया जाएगा। फरवरी महीने में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स और रेनो समेत कई कंपनियों ने कारों को BS6 फेज 2 नियमों के मुताबिक अपग्रेड किया है। मार्च महीने के लिए भी कार कंपनियों ने नए प्रोडक्ट्स के लिए कमर कस ली है। मारुति सुजुकी से लेकर, हुंडई और होंडा तक, इस महीने अपनी कार लॉन्च कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए मार्च में आने वाली 3 कारों के बारे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस ने ब्रालेट पहनकर कराया सिजलिंग फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें 

Hyundai Verna 2023

Car Launch in March : हुंडई अपनी पॉपुलर सेडान कार हुंडई वरना को 21 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी मिड साइज सेडान के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे दो इंजन ऑप्शन- 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल दिए जा सकते हैं। नई Verna को 14 वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी।

यह भी पढ़ें : मेरा घर से निकलने का मन नहीं करता…. अपनी ही बेटी के बारे में ये क्या बोल गए रणबीर कपूर 

Honda City 2023 Facelift

Car Launch in March : हुंडई वरना की तरह होंडा भी अपनी सिटी सेडान का फेसलिफ्ट अवतार लाने वाली है। फिलहाल होंडा सिटी भारत में अपने 5th जेनरेशन अवतार में बेची जाती है, जिसे जुलाई 2020 में लॉन्च किया गया था। नई होंडा सिटी में सिर्फ 6-स्पीड एमटी और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें डीजल इंजन नहीं होगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसकी कीमत 11 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी।

यह भी पढ़ें : राखी सावंत अब भारत में नहीं रहेंगी…इस देश में होंगी सेटल? सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर ​कर किया खुलासा

Maruti Fronx

Car Launch in March : मारुति फ्रोंक्स को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था और 12 जनवरी से इसकी बुकिंग शुरू हुई थी। यह बलेनो पर आधारित एसयूवी है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल (90PS/113Nm) और 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल (100PS/148Nm) इंजन दिया जाएगा। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की कीमत 6.50 लाख रुपये से शुरू होकर 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.