Congress Workers Protest News: दिग्विजय सिंह से अभद्र व्यवहार!.. अपने ही पार्टी के इस नेता के खिलाफ फूटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा, जमकर विरोध प्रदर्शन

Congress Workers Protest Against Harish Chaudhary: दिग्विजय सिंह के कथित अपमान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, हरीश चौधरी के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन।

Congress Workers Protest News: दिग्विजय सिंह से अभद्र व्यवहार!.. अपने ही पार्टी के इस नेता के खिलाफ फूटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा, जमकर विरोध प्रदर्शन

Congress Workers Protest Against Harish Chaudhary || Image- Symbolic File IBC24 News File

Modified Date: June 13, 2026 / 08:18 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिग्विजय सिंह के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
  • हरीश चौधरी के खिलाफ पुतला दहन और नारेबाजी।
  • घटना से कांग्रेस की गुटबाजी फिर हुई उजागर।

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंक दिया। (Congress Workers Protest Against Harish Chaudhary) कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह के साथ मंच पर अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

“हरीश चौधरी हटाओ, कांग्रेस का सम्मान करो” के लगे नारे

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “हरीश चौधरी हटाओ, कांग्रेस का सम्मान करो” जैसे नारे लिखे हुए थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

सामने आई पार्टी की अंदरूनी खींचतान

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व से पूरे मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी की गई तो असंतोष और बढ़ सकता है। (Congress Workers Protest Against Harish Chaudhary) इस घटना ने एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर आंतरिक खींचतान और गुटबाजी को उजागर कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान

चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये

सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी

उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown