Raipur Chakubaji News: राजधानी में पुराने विवाद को लेकर चाकूबाजी, 10 से ज्यादा लोगों ने 2 युवकों पर किए ताबड़तोड़ वार, इलाके में फैली दहशत
Raipur Chakubaji News: रायपुर के दलदल सिवनी RV चौक में चाकूबाजी की हुई है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Raipur Chakubaji News | Photo Credit: IBC24
- रायपुर के दलदल सिवनी RV चौक में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
- 10 से ज्यादा लोगों ने मिलकर 2 युवकों पर किया हमला।
- दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल।
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से जहां एक तरफ पुलिस की टीम अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। (Raipur Chakubaji News) इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी RV चौक में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बड़ा से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू साहू नाम के युवक ने अपने 10 से 12 साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए हैं। (Raipur Chakubaji News) दोनों पीड़ित युवकों की पहचान हेमंत केसरी और भूपेंद्र राव के रूप में हुई है। आरोपियों ने दोनों युवकों के हाथ, पैर और सर में चाकुओं से हमला किया है। दोनों युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
Raipur Chakubaji News: बता दें कि, यह पूरा मामला पंडरी मोवा थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने तीन महीने पुराने एक्सीडेंट के विवाद के चलते दोनों युवकों पर चाक़ू से हमला किया है। (Raipur Chakubaji News) वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए हैं। फ़िलहाल पुलिस की टीम सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Dr. Mohan Yadav News: UCC को लेकर प्रदेश में तेज हुई तैयारी, जनता से मांगे जा रहे सुझाव, सीएम डॉ. यादव ने कलेक्टर्स को दिए ये निर्देश
- Imtiaz Ali on Jab We Met: ‘जब वी मेट’ फिल्म को लेकर निर्देशक इम्तियाज अली का बड़ा खुलासा.. कहा, ‘कहानी नहीं थी फिल्म बनाने लायक, कई प्रोड्यूसर्स भी कर चुके थे ख़ारिज’..
- CG Naib Tehsildar Rape Case: पहले बुलाया होटल.. फिर झांसा देकर किया सेक्स! छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार की काली करतूत, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

Facebook


