CM Yogi Adityanath News: विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है उत्तर प्रदेश.. CM योगी ने 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

CM Yogi Adityanath Today Latest News: सीएम योगी ने आजमगढ़ में 955 करोड़ की 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर विकास को गति दी।

CM Yogi Adityanath News: विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है उत्तर प्रदेश.. CM योगी ने 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

CM Yogi Adityanath

Modified Date: June 13, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आजमगढ़ में 955 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।
  • सीएम योगी ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
  • पूर्वांचल में बुनियादी ढांचे और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ के महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में 955 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। (CM Yogi Adityanath Today Latest News) इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और विकास को गति देना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘UP को मिला सबल इंजन सरकार का फायदा’ – सीएम योगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा था। उस समय यहां न विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और न ही हवाई अड्डे की सुविधाएं बेहतर थीं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के हथकरघा उद्योग और मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी को भी उचित पहचान नहीं मिल पा रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने एक स्थानीय कारीगर का उदाहरण देते हुए बताया कि डबल इंजन सरकार आने के बाद उनके कारोबार में कई गुना वृद्धि हुई है और अब उनकी आमदनी पहले से काफी बेहतर हो गई है।

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया में एक नई पहचान बना रहा है। (CM Yogi Adityanath Today Latest News) उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और विकास की चुनौतियों से जूझ रहा था, जबकि आज भारत वैश्विक स्तर पर सम्मान हासिल कर रहा है।

’12 वर्षों में देश ने उल्लेखनीय परिवर्तन देखा’ – सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने उल्लेखनीय परिवर्तन देखा है। भारत ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नए भारत का नागरिक होने पर गर्व महसूस करती है। लखनऊ में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और भारत की शक्ति तथा सामर्थ्य को पूरी दुनिया पहचान रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान

चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये

सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी

उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown