Ayodhya Ram Mandir: रामलला के चारों ओर बन रहा भव्य परकोटा, शिल्प और राम लीलाओं से सजेगा पूरा मंदिर परिसर
रामलला के चारों ओर बन रहा भव्य परकोटा, शिल्प और राम लीलाओं से सजेगा पूरा मंदिर परिसर…Ayodhya Ram Mandir: A grand wall is being

Ayodhya Ram Mandir | Image Source | IBC24
- अयोध्या- राम मंदिर में परकोटे के निर्माण की रफ्तार तेज,
- राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया वीडियो,
- राम मंदिर परिसर में परकोटे समेत शेष सभी निर्माण जारी,
अयोध्या/रिपोर्टर- अपूर्व पाठक: Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य में एक और अहम प्रगति देखने को मिल रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर मंदिर के परकोटे के निर्माण की अद्यतन स्थिति से भक्तों को अवगत कराया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युद्धस्तर पर परकोटे का निर्माण कार्य चल रहा है।
Ayodhya Ram Mandir: ट्रस्ट के अनुसार नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच राम मंदिर परिसर में परकोटे समेत शेष सभी निर्माण कार्य 100% पूर्ण हो जाएंगे। रामलला के मंदिर के चारों ओर बनने वाला यह परकोटा लगभग 14 फीट चौड़ा होगा और इसकी कुल लंबाई 732 मीटर होगी।
Ayodhya Ram Mandir: यह परकोटा आयताकार आकार में बनाया जा रहा है और इसमें राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। नक्काशीदार पत्थरों से सुसज्जित यह परकोटा न केवल स्थापत्य का अद्भुत नमूना होगा, बल्कि इसमें श्रीराम की लीलाओं से जुड़े भव्य दृश्य भी उकेरे जाएंगे जो रामभक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
Ayodhya Ram Mandir: परकोटे की भित्तियों पर लगाई जाने वाली सुंदर कलाकृतियां रामकथा को चित्रों और शिल्प के माध्यम से जीवंत करेंगी। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि निर्माण कार्य में शिल्पकार दिन-रात जुटे हुए हैं ताकि तय समयसीमा के भीतर भव्य राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राम मंदिर के परकोटे का निर्माण कार्य नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच पूरा होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ayodhya Ram Mandir: A grand wall is being built around Ram Lalla, the entire temple complex will be decorated with sculptures and Ram Leelas
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am