Ayodhya Road Accident: तेज रफ्तार एसयूवी कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
Ayodhya Road Accident: तेज रफ्तार एसयूवी कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

MP Road Accident: Photo Credit: /IBC24 File Photo
- अयोध्या जिले के पारारामपुर गांव के पास सड़क हादसे में चार लोगों की मौत।
- ज रफ्तार एसयूवी कार ने दो दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर।
- चारों लोग होली खेलकर लौट रहे थे।
अयोध्या। Ayodhya Road Accident: अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में पारारामपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार चारों लोग होली खेलकर दो मोटरसाइकिलों पर लौट रहे थे तभी उनकी टक्कर एक तेज रफ्तार एसयूवी कार से हो गई। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (बीकापुर) पीयूष पाल ने बताया कि, कार चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश की और इस दौरान कार मोटरसाइकिल सवारों को करीब सौ मीटर तक घसीटे हुए ले गई, जिससे सड़क पर घर्षण के कारण दोनों मोटरसाइकिलों में आग लग गई और वे बुरी तरह जल गईं।घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने बाद में कार में आग लगा दी।
Ayodhya Road Accident: पुलिस अधिकारी पीयूष पाल ने बताया कि, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई और कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं चालक की पहचान हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी भास्कर उपाध्याय के रूप में हुई है, दुर्घटना में वह भी घायल हो गया। मृतकों की पहचान हैदरगंज थाना क्षेत्र के राम केवल (50), इंद्रजीत (32), राम सजीवन (42) और जेठू (38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह दुर्घटना शुक्रवार शाम को अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के पारारामपुर गांव के पास हुई।
लेखक के बारे में
Web Title: High speed SUV car hit the bike, four people died in the accident
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm