BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

Ayodhya Ram Mandir News : राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक में हुए कई अहम फैसले! SBI पर उठे सवाल, सुरक्षा और चढ़ावे को लेकर लिया गया बड़ा निर्णय

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की अहम बैठक में मंदिर परिसर की सुरक्षा, चढ़ावा प्रबंधन, SBI की भूमिका, CEO चयन और धार्मिक समिति के पुनर्गठन सहित कई महत्वपूर्ण …

Ayodhya Ram Mandir News :

Ayodhya Ram Mandir News :

Sneha Singh
Published: 22 Jul 2026 | 7:12 pmModified: 22 Jul 2026 | 7:32 pm
HIGHLIGHTS
  1. ट्रस्ट ने चढ़ावा मामले में SIT जांच रिपोर्ट का इंतजार करने का फैसला किया।
  2. SBI की कार्यप्रणाली पर न्यासियों ने नाराजगी जताते हुए प्रक्रियाओं की समीक्षा के निर्देश दिए।
  3. CEO चयन समिति को एक माह का अतिरिक्त समय दिया गया।

अयोध्या : Ayodhya Ram Mandir News अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है, जिसमें मंदिर परिसर की सुरक्षा, चढ़ावा प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में चढ़ावा राशि की गणना में हुई अनियमितता की एसआईटी (SIT) जांच रिपोर्ट का इंतजार करने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का संज्ञान लेने की बात कही गई।

CCTV की सुरक्षा अधिकारियों तक सीधी पहुंच होने पर संतोष

न्यासियों ने चढ़ावा गणना कक्ष समेत पूरे मंदिर परिसर के CCTV की सुरक्षा अधिकारियों तक सीधी पहुंच होने पर संतोष जताया। इसके साथ ही चढ़ावे में मिले सोने-चांदी की मात्रा और शुद्धता की जांच के लिए RBI की टकसाल के साथ व्यवस्था को जारी रखने का निर्णय लिया गया।

SBI की लापरवाही पर न्यासियों ने निराशा जताई

चढ़ावे की गणना में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की लापरवाही पर न्यासियों ने निराशा जताई है और बैंक के साथ संबंधों व प्रक्रियाओं पर पुनर्विचार के निर्देश दिए हैं। Ram Mandir CEO के चयन के लिए बनी समिति को 1 माह का अतिरिक्त समय दिया गया है, तब तक अस्थायी व्यवस्था के तहत सचिव की नियुक्ति की जाएगी।

समिति का पुनर्गठन किया गया

न्यास मीडिया के माध्यम से संवाद बनाए रखने के लिए अपना अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त करेगा। वहीं, स्वामी गोविंद देव गिरि जी की अध्यक्षता में धार्मिक समिति का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती समेत कई संत शामिल हैं।

रामभक्तों और अवध वासियों का आभार व्यक्त

तमाम दुष्प्रचार के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या यथावत बनी रहने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने संत समाज, रामभक्तों और अवध वासियों का आभार व्यक्त किया है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: : बैठक में चढ़ावा प्रबंधन, सुरक्षा, CEO चयन, SBI की भूमिका और धार्मिक समिति के पुनर्गठन सहित कई अहम फैसले लिए गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Ram Temple Trust Takes Key Decisions on Donations, Security and SBI Review

शहर की खबरें
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग

02 Oct 2026 | 8:57 am
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am