Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह?

Bandhan Bank Share Price: बंधन बैंक के मुनाफे में पहली तिमाही में 35% की बढ़ोतरी हुई, लेकिन शेयर बाजार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नही दी। प्रबंधन की जोखिम संबंधी चिंताओं और RoA अनुमान घटाने से शेयर 18% से ज्यादा टूट गया। ब्रोकरेज फर्मो ने भी सतर्क रूख अपनाते हुए रेटिंग घटाई और आगे भी दबाव की संभावना जताई। (NSE: BANDHANBNK, BSE: 541153)

Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह?

(Bandhan Bank Share Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 22, 2026 / 03:29 pm IST
Published Date: July 22, 2026 3:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेट प्रॉफिट 35% बढ़कर 502 करोड़ रुपये हुआ।
  • शेयर में इंट्रा-डे 18.81% की गिरावट आई।
  • प्रोविजन खर्च 41% घटकर 683 करोड़ रुपये रहा।

नई दिल्ली: Bandhan Bank Share Price: मंगलवार को बंधन बैंक ने अपनी पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए। बैंक का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 35% बढ़कर 502 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद निवेशकों में भरोसा कमजोर हुआ और बैंक के शेयर (Bandhan Bank Share Price) में भारी बिकवाली देखने को मिली। आज बुधवार को बंधन बैक का शेयर 18.81% गिरकर 169.56 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया।

प्रोविजन घटने से बढ़ा बैंक का मुनाफा

बंधन बैंक के मुनाफे में बढ़ोतरी का मुख्य कारण प्रोविजन में आई बड़ी गिरावट (Bandhan Bank Share Price) रही। बैंक का प्रोविजन खर्च 41% घटकर 683 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,147 करोड़ रुपये था। इसी वजह से बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़कर 502 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल पहली तिमाही में 372 करोड़ रुपये था। हालांकि, बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दबाव में रहा और यह बढ़ते खर्चों के कारण 19% कम हो गया।

मैनेजमेंट ने जताई कई चुनौतियों की चिंता

बंधन बैंक के मैनेजमेंट ने अर्निंग्स कॉल में भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं भी जाहिर कीं। बैंक ने अपने एग्जिट रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) अनुमान को घटा दिया है। पहले बैंक को 1.6%-1.8% RoA की उम्मीद थी जिसे अब घटाकर 1.2%-1.4% कर दिया गया है। मैनेजमेंट ने कहा कि डिपॉजिट की बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है।

ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग

बंधन बैंक के कमजोर गाइडेंस (Bandhan Bank Share Price) के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसकी रेटिंग को ‘Buy‘ से घटाकर ‘Hold‘ कर दिया है। हालांकि, ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 225 रुपये पर बरकरार रखा है। इसके अनुसार मौजूदा स्तर से शेयर में सीमित तेजी की संभावना है। वहीं, कंपनी की कमाई के अनुमान में भी कुछ कटौती की गई है।

Bandhan Bank Ltd – शेयर अपडेट (22 जुलाई 2026)

विवरण जानकारी
कंपनी Bandhan Bank Ltd
मौजूदा शेयर भाव ₹ 173.60
आज का बदलाव -₹35.23 (-16.87%)
अपडेट समय 22 जुलाई, 2:48 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 187.95
दिन का उच्चतम स्तर ₹ 192.22
दिन का न्यूनतम स्तर ₹ 169.56
मार्केट कैप ₹27.95 हजार करोड़
P/E रेशियो 22.87
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹ 220.76
52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर ₹ 134.25
डिविडेंड यील्ड
तिमाही डिविडेंड राशि

जेपी मॉर्गन ने दी ये सलाह

जेपी मॉर्गन ने बंधन बैंक पर ‘Neutral‘ रेटिंग बरकरार रखते हुए 175 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार बैंक की कमाई और ग्रोथ गाइडेंस में कटौती निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। बैंक ने लोन ग्रोथ का लक्ष्य भी 14%-15% के निचले स्तर पर रखा है। नोमुरा ने भी ‘Neutral‘ रेटिंग बनाए रखते हुए 190 रुपये का टारगेट दिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।