Balrampur News: छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रही थी चार महिलाएं, पुलिस ने दर्ज की FIR
Balrampur News: इस पूरे मामले में विभागीय जांच के बाद हुई शिकायत पर शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने चार महिलाओं के ऊपर एफआईआर दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक …

Balrampur News, image source: ibc24
- आंगनबाड़ी में सहायिकाओं की भर्ती
- फर्जी अंक सूची बनवाकर नौकरी
- मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप
बलरामपुर: Balrampur News, बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी किया जा रहा था। महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी में यह भर्ती प्रक्रिया हुई थी और चार महिलाएं फर्जी अंक सूची के आधार पर नौकरी कर रही थी। इस पूरे मामले में विभागीय जांच के बाद हुई शिकायत पर शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने चार महिलाओं के ऊपर एफआईआर दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Balrampur News, शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने बताया कि आंगनबाड़ी में सहायिकाओं की भर्ती निकली हुई थी और विभिन्न स्थानों पर यह भर्ती होनी थी। सहायिका की भर्ती मेरिट के आधार पर किया जाता है, जिसका अंक अधिक रहता है उसे ही यह नौकरी मिलती है। यहां चार लोग फर्जी अंक सूची बनवाकर नौकरी कर रहे थे जांच में भी यह बात सामने आ गई है और अब पुलिस की टीम ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
read more: Tata Steel Share Price: 26.34% तक चढ़ सकता है ये स्टॉक, एक्सपर्ट्स ने बताया धमाकेदार टारगेट
मोहला मानपुर में भी सामने आया था फर्जीवाड़ा
Mohla Manpur News, इसके पहले प्रदेश के मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसे जानकार सभी हैरान हैं। यहां 9 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी दे दी गई है और अफसरों को इसका पता ही नहीं चला। मजे की बात यह है कि ये सभी फर्जी लोग पिछले 38 महीनों से नियमित कर्मचारी की तरह वेतन भी पा रहे हैं।
इस मामले में खुलासा हुआ है कि, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला में कोरोना काल 2021 में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी विज्ञापन निकालकर फर्जी दस्तावेजो के माध्यम से नौ लोगों को नियुक्ति दे दी गई। इन लोगों से न तो परीक्षा ली गई और न ही साक्षात्कार, सिर्फ फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर उन्हें नौकरी दे दी गई। अब यह फर्जीवाड़ा सामने आया है।
read more: बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज झारखंड में 803 करोड़ के निवेश से कारखाना लगाएगी: प्रबंध निदेशक
अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर कुटरचित किए फर्जी दस्तावेज
दरअसल वर्ष 2021 में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज कुटरचित नियुक्ति आदेश के आधार पर इन्हें छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा में चयनित परीक्षा में सम्मिलित होकर चयनित बता दिया। वर्तमान में ये जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित स्कूलो में सहायक ग्रेड 3 के 6, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3 कुल 9 लोग विगत 38 माह से इन पदों पर बाकायदा रेगुलर कर्मचारी के रूप में नौकरी कर रहे हैं। इस मामले में इन पर आरोप है कि छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के सचिव ओपी मिश्रा के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश का हवाला देकर नौ लोग सरकारी नौकरी पर जमे हुए हैं।

लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Balrampur News: Four women were working on the basis of fake documents in Chhattisgarh, police registered FIR
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm