Balrampur News: बाप की डांट नहीं सह सका बेटा…शराब के नशे में पागल होकर की पिता की हत्या, बलरामपुर में दर्दनाक वारदात से गांव दहला !
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कुसमी थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी …

Balrampur News
- बलरामपुर जिले के रेहड़ा गांव में दर्दनाक वारदात
- शराब के नशे में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या
- लाठी-डंडे और लात-घूंसों से की गई बेरहमी से पिटाई
Balrampur News: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कुसमी थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा शराब के नशे में धुत था और मामूली विवाद के बाद उसने लाठी, डंडे और लात-घूंसों से अपने पिता को इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
नशे में घर पहुंचा बेटा, फिर हुआ विवाद
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी युवक शुक्रवार देर रात शराब के नशे में घर लौटा। घर आते ही उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेटे ने लाठी और डंडे से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब पिता जमीन पर गिर गए, तब भी उसने उन्हें लात-घूंसों से पीटना जारी रखा। घटना के बाद परिवार और पड़ोसी जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी।
पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Balrampur News: घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था। कुसमी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी युवक नशे में था और गुस्से में उसने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
गांव में मातम, लोग बोले
Balrampur News: रेहड़ा गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कुछ महीनों से शराब के नशे में अक्सर घर में झगड़ा करता था। कई बार गांव वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।
इन्हें भी पढ़ें :-
Nahay Khay 2025: आज नहाए-खाए, जानिए सही समय, पूजा विधि और इसके पीछे का धार्मिक महत्व
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कुसमी थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव में बेटे ने अपने पिता की हत्या की।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Balrampur News: Unable to bear his father's scolding, the son murdered his father while drunk.
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm