BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bareilly Murder News: तेरी वजह से बहन मर गई… इतना सुनते ही भांजे ने शव के पास मामा का कर दिया ये हाल, मंजर देख कांप उठे लोग

Bareilly Murder News: तेरी वजह से बहन मर गई… इतना सुनते ही भांजे ने शव के पास मामा का कर दिया ये हाल, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhindwara Crime News/Image Source: IBC24

Chhindwara Crime News/Image Source: IBC24

tikesh Kumar
Published: 02 Nov 2025 | 9:35 pmModified: 02 Nov 2025 | 9:35 pm
HIGHLIGHTS
  1. बरेली में दिल दहला देने वाली वारदात
  2. बेटे ने गुस्से में मामा की कर दी हत्या
  3. बेटे ने मामा को हंसिए से काट डाला

बरेली: Bareilly Murder News: देवरनियां थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहाबाद में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मां की मौत से सदमे और गुस्से में भरे एक युवक ने अपने ही मामा की हंसिए से हमला कर हत्या कर दी। यह वारदात घरेलू विवाद और आपसी झगड़े से जुड़ी बताई जा रही है। मोहल्ला शाहाबाद निवासी कड़े राम ने बताया कि उनकी बहन सुशीला देवी और बहनोई करीब ढाई महीने पहले पीलीभीत से उनके घर आकर रहने लगे थे। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन सुशीला देवी का बेटा सोमपाल शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर झगड़े करता था जिससे घर में तनाव बना रहता था।

घटना की शुरुआत 26 अक्टूबर की रात हुई, जब सोमपाल शराब के नशे में घर पहुंचा और गुस्से में अपनी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब बाइक धधकने लगी, तो उसकी मां सुशीला देवी उसे बुझाने दौड़ीं लेकिन आग की लपटों में घिरकर बुरी तरह झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत बरेली के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार को सुशीला देवी की मौत हो गई। शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद सुशीला देवी का शव उस प्लॉट में रखा गया, जो हाल ही में उन्होंने खरीदा था। इसी दौरान उनके भाई कड़े राम और मोतीराम बहन का अंतिम दर्शन करने जा रहे थे कि रास्ते में उनका सामना सोमपाल से हो गया।

Bareilly Murder News: इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। कहासुनी बढ़ी तो मोतीराम ने गुस्से में डंडा उठाकर सोमपाल के सिर पर मार दिया। डंडे की चोट से भड़के सोमपाल ने हाथ में पकड़े हंसिए से मामा मोतीराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले इतने भयानक थे कि मोतीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खून से लथपथ शव जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही देवरनियां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bareilly Murder News: Your sister died because of you

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm