इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
लंदन, एक अक्टूबर (एपी) ब्रिटिश पुलिस ने अमेरिका द्वारा संचालित एक एयरबेस पर सप्ताहांत में हुई सुरक्षा संबंधी घटना के बाद आतंकवादी हमला करने की साजिश रचने के संदेह में ब्रिटेन एवं ईरान की दोहरी नागरिकता वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि 27-वर्षीय व्यक्ति को बृहस्पतिवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया और ब्रिटिश राजधानी में दो परिसरों की तलाशी ली गई।
‘आरएएफ फेयरफोर्ड’ में हुई घटना के सिलसिले में लंदन के रहने वाले 20 से 29 वर्ष की आयुवर्ग के पांच लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इस एयरबेस का इस्तेमाल अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने ईरान पर हमलों के लिए किया है। इन सभी पांच लोगों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आतंकवाद-रोधी पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन के 26-वर्षीय एक अन्य नागरिक से भी पूछताछ की गई है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस में आतंकवाद-रोधी पुलिस व्यवस्था की वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक विकी इवांस ने कहा, ‘‘जैसा कि हमने स्पष्ट किया है, हम सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिनमें किसी विदेशी सरकार की संभावित संलिप्तता भी शामिल है।’’
एपी सिम्मी सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pmखबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति
01 Oct 2026 | 7:37 pm