कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को बृहस्पतिवार को मरीन ड्राइव पर तख्तियों के साथ देखे जाने के बाद मुंबई पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया।
एक अधिकारी ने बताया कि दीपके मरीन ड्राइव पर समर्थकों के एक समूह के साथ तख्तियां लेकर जुटे थे।
अधिकारी ने कहा, ‘‘एक महिला निरीक्षक समेत एक टीम दीपके के पास पहुंची और उन्हें एक वैन में मरीन ड्राइव थाने ले गई। थाने ले जाते समय महिला अधिकारी ने उनसे उनकी पहचान और गृह नगर के बारे में पूछा।’’
दीपके और उनके समर्थकों को थाने के प्रतीक्षालय में रखा गया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए कहे जाने के बाद दीपके कुछ ही मिनटों में थाने से मुस्कुराते हुए बाहर निकल आए।
दीपके की संक्षिप्त ‘‘हिरासत’’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भाषा
राखी सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm