Badvani News: बड़वानी में छेड़छाड़ का मामला ड्रामे में बदला, आरोपी को भीड़ ने पीटा, फिर जो हुआ…
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। यहां भारत मार्ट परिसर में एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की …

Badvani News
- बड़वानी के भारत मार्ट में महिला से छेड़छाड़ की घटना।
- आरोपी गजानंद सेन को भीड़ ने पकड़कर पीटा।
- स्थानीय लोगों का गुस्सा, मौके पर भारी हंगामा।
Badvani News: बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। यहां भारत मार्ट परिसर में एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई। आरोपी की शर्मनाक हरकत के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और फिर वहीं उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान गजानंद सेन उर्फ गजु के रूप में हुई है, जो भारत मार्ट में ही काम करता था।
कैसे हुआ पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारत मार्ट परिसर में शुक्रवार को अचानक हड़कंप मच गया जब आरोपी गजानंद सेन ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यह देखकर आसपास मौजूद लोग गुस्से में आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्से से उबलती भीड़ ने मौके पर ही उसकी सरेआम पिटाई शुरू कर दी। चंद मिनटों में ही यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। भीड़ का आक्रोश इतना ज्यादा था कि किसी तरह कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की और आरोपी को सख्त सजा देने की बात कही। थाना प्रभारी, बड़वानी कोतवाली ने बताया कि “पीड़िता के परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोप के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।”
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना बड़वानी थाना क्षेत्र के भारत मार्ट परिसर में हुई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Badwani News: Molestation case turns into drama in Barwani, accused beaten by mob, video goes viral and people are angry!
बड़वानी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm