Amit Shah in Bastar: “नक्सलवाद से मुक्ति को बताया था असंभव, हमने हासिल कर लिया लक्ष्य”.. माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में जमकर गरजे अमित शाह, आप भी सुनें
Amit Shah in Bastar Visit Today: अमित शाह ने बस्तर को नक्सलवाद मुक्त बताते हुए आदिवासी विकास और पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी।

Amit Shah in Bastar)
- अमित शाह ने बस्तर को नक्सलवाद मुक्त घोषित किया।
- आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और रोजगार पर जोर।
- गांवों में राशन, पानी और सेवा केंद्रों का विस्तार होगा।
शाह ने की सुरक्षाबलों की बहादुरी के सराहना
जगदलपुर में आयोजित 'उजर बस्तर' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब सरकार ने बंद कमरे में नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया था, तब कई लोगों ने इसे असंभव बताया था। लेकिन अब यह लक्ष्य पूरा हो गया है। उन्होंने सुरक्षा बलों, डीआरजी और कोबरा जवानों की बहादुरी की सराहना की। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नक्सलियों का सफाया करना नहीं था, बल्कि बस्तर के गरीब आदिवासियों तक शहरों जैसी सुविधाएं पहुंचाना भी था। (Amit Shah in Bastar) उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कारण इस क्षेत्र का विकास रुक गया था। अब सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाएगी।आत्मसमर्पित नक्सलियों के बनाई गई है पुनर्वास योजनाएं
अमित शाह ने बस्तर में शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर कभी नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों की हत्या की थी, आज वहीं आदिवासी कल्याण के लिए सेवा केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले 3 हजार नक्सलियों के पुनर्वास की योजना बनाई है, ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर रोजगार दिया जा सके। गृह मंत्री ने कहा कि "नियद नेल्लानार" योजना के तहत हर गांव में सस्ती राशन दुकानें, प्राथमिक स्कूल और कॉमन सर्विस सेंटर खोले जा रहे हैं। (Amit Shah in Bastar) साथ ही लोगों को पीने का पानी, आधार कार्ड, राशन कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हर व्यक्ति को हर महीने 7 किलो चावल भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ साल में बस्तर के 70 सुरक्षा कैंपों को सेवा केंद्रों में बदला जाएगा। यहां बैंकिंग सुविधा, आधार और राशन कार्ड बनाने की सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिलेगा। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए। अगले पांच वर्षों में बस्तर के गांवों को पूरी तरह विकसित और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, खेल, भाषा और कला को बढ़ावा देने के लिए "बस्तर ओलंपिक" और "बस्तर पंडुम" जैसे कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर बस्तर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी।इन्हें भी पढ़ें:-
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो चुका है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Amit Shah Declares Bastar Free from Naxalism, Promises Rapid Tribal Development
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm