BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Dipesh Sahu Marriage: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच बैलगाड़ी से निकली छत्तीसगढ़ के इस बीजेपी विधायक की बारात, डिप्टी सीएम अरुण साव भी हुए शामिल, आप भी देखिए वीडियो

Dipesh Sahu Marriage: बेमेतरा: बेमेतरा में रविवार को एक अनोखी और पारंपरिक शादी चर्चा का केंद्र बन गई। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की बारात आधुनिक तामझाम से दूर बैलगाड़ी में …

bemetara news

bemetara news

muskan mishra
Published: 31 May 2026 | 5:05 pmModified: 31 May 2026 | 5:17 pm
HIGHLIGHTS
  1. बैलगाड़ी में निकली विधायक की बारात
  2. डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल
  3. सामूहिक विवाह में लेंगे फेरे
Dipesh Sahu Marriage: बेमेतरा: बेमेतरा में रविवार को एक अनोखी और पारंपरिक शादी चर्चा का केंद्र बन गई। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की बारात आधुनिक तामझाम से दूर बैलगाड़ी में निकाली गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बाजे-गाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली इस भव्य बारात में हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। बारात के दौरान पूरे रास्ते उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां समर्थक नाचते-गाते विधायक को विवाह स्थल तक लेकर पहुंचे। खास बात यह रही कि इस बारात में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए और उन्होंने विधायक दीपेश साहू को शुभकामनाएं दीं। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-31-at-4.52.58-PM-1.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-31-at-4.53.01-PM.mp4"][/video]

सामूहिक विवाह में लेंगे फेरे

विधायक दीपेश साहू अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए किसी आलीशान आयोजन की बजाय परंपरागत और सादगीपूर्ण तरीके को चुना है। वे सामूहिक विवाह समारोह में अपनी जीवनसंगिनी के साथ सात फेरे लेंगे। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक के साथ 24 अन्य जोड़े भी विवाह बंधन में बंधेंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। विधायक का कहना है कि उन्होंने बहुत पहले से तय कर रखा था कि उनकी शादी पुरानी परंपराओं और ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप होगी, इसलिए बैलगाड़ी से बारात निकालने का निर्णय लिया गया। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-31-at-4.52.59-PM.mp4"][/video]

हजारों समर्थकों की रही मौजूदगी

इस अनूठे विवाह समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कुछ देर में विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण परिवेश, परंपरागत रीति-रिवाज और सामूहिक विवाह के माध्यम से विधायक दीपेश साहू ने एक अलग संदेश देने का प्रयास किया है। उनकी यह सादगीपूर्ण शादी अब पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dipesh Sahu Marriage

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm